पुणे

Pune Road Accident: पुणे में भीषण हादसा, पिकअप से भिड़ी कार; 8 लोगों की दर्दनाक मौत

पुणे के जेजुरी-जेजुरी मोरगांव रोड पर किर्लोस्कर कंपनी के पास एक भयानक हादसा हो गया, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
Road Accidents

(सांकेतिक फोटो)

महाराष्ट्र के पुणे जिले में जेजुरी मोरगांव रोड पर एक कार और पिकअप ट्रक के बीच बुधवार रात जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक महिला समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दो बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। यह हादसा किर्लोस्कर कंपनी के सामने शाम करीब 7:15 बजे हुई। जेजुरी से इंदापुर जा रही एक कार ने पास में खड़े एक पिकअप टेंपो को टक्कर मार दी।

घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार, श्रीराम होटल के बाहर जब पिकअप टेंपो से सामान उतारा जा रहा था, तभी पीछे से कार ने जोरदार टक्कर मार दी। पीड़ितों में टेंपो से सामान उतार रहे कर्मचारी, होटल मालिक और कार में सवार यात्री शामिल हैं। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि पुणे से मोरगांव जा रही स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर एमएच 42 एएक्स 1060) जेजुरी से मोरगांव जा रही थी। इस दौरान कार ने श्रीराम ढाबा के सामने एक पिकअप टेम्पो (नंबर एमएच 12 एक्स एम 3694) को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने पहुंचकर शवों और घायलों को अस्पताल भेजा। बाद में क्रेन बुलाकर, कार और पिकअप को रास्ते से हटाया गया। जिले में पिछले कुछ समय में यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले 15 जून को मावल तहसील में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटने से चार लोगों की मौत की खबर सामने आई थी और 18 लोग घायल हो गए थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। पुणे (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pushpendra Kumar author

गंगा यमुना के दोआब में स्थित उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से ताल्लुक है। गांव की गलियों में बचपन बीता और अब दिल्ली-एनसीआर में करियर की आपधापी जारी है।...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited