रायपुर

रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी आग से मचा हड़कंप; दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

रायपुर के बेबीलोन टावर में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। दमकल और पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने में जुट गई। आग अब नियंत्रण में है और राहत-बचाव कार्य जारी है।
Fire Breaks Out at Babylon Tower in Raipur (Photo: ANI)

रायपुर के बेबीलोन टावर में लगी आग (फोटो: ANI)

Babylon Tower Fire Raipur: रायपुर के बेबीलोन टावर में आग लग गई। मौके पर दमकल विभाग और पुलिस बल की टीमें मौजूद हैं। फिलहाल आग पर काबू पाने और लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास जारी हैं।

रायपुर के SP उमेद सिंह ने बताया कि आग सातवें माले तक फैल गई थी और कुछ लोग फंसे हुए थे। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और आग पर नियंत्रण पाकर फंसे लोगों को सीढ़ियों के माध्यम से सुरक्षित नीचे उतारा गया। सभी लोग सुरक्षित हैं। आग को नियंत्रित कर लिया गया है और टीम अब भी मौके पर निगरानी रखे हुए है।

कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंच गई थी। लोगों को सुरक्षित निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। रायपुर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

    Nilesh Dwivedi author

    निलेश द्विवेदी वर्तमान में टाइम्स नाऊ नवभारत की सिटी टीम में 17 अप्रैल 2025 से बतौर ट्रेनी कॉपी एडिटर जिम्मेदारी निभाते हैं। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज...और देखें

    End of Article

    © 2025 Bennett, Coleman & Company Limited