Welcome!
Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…
Google
Email
Jharkhand: नकली पनीर और खोया की बड़ी खेप धनबाद से जब्त, बिहार से झारखंड लाया गया था सामान
Jharkhand: झारखंड के धनबाद से फूड सेफ्टी विभाग द्वारा नकली पनीर और खोया की बड़ी खेप जब्त की गई है। अधिकारी ने बताया कि इस दौरान 780 किलो मिलावटी पनीर और 80 किलो खोया के साथ 25 किलो पेड़ा और लड्डू बरामद किया गया है। यह सामान बिहार से आ रहा था और पूजा टॉकीज चौक के पास जांच में बरामद किया गया है।
Jharkhand: झारखंड में बेखौफ नकली पनीर और खोया का कारोबार चल रहा है। राज्य के खाद्य सुरक्षा विभाग ने जून और जुलाई में रांची, हजारीबाग, रामगढ़, दुमका और धनबाद में कार्रवाई कर नकली पनीर और खोया की बड़ी खेप जब्त की है। मंगलवार को धनबाद में फूड सेफ्टी विभाग ने पूजा टॉकीज चौक पर बिहार से आ रही बसों की जांच की। इस दौरान 780 किलो मिलावटी पनीर, 80 किलो खोया और 25 किलो पेड़ा-लड्डू जब्त किए गए। पनीर पर आयोडीन डालते ही वह काला पड़ गया। जांच में साफ हुआ कि पनीर और खोया में जहरीली मिलावट की गई थी। यह सिंथेटिक केमिकल और स्टार्च का साफ संकेत था, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है।

नकली पनीर और खोया की बड़ी खेप धनबाद से जब्त (फोटो - Canva)
दो दिन पहले भी पकड़ा गया था नकली पनीर
बता दें कि दो दिन पहले दुमका जिले में बासुकीनाथ के पास भी नकली पनीर की खेप पकड़ी गई थी। 17 जुलाई को रांची के ओरमांझी में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की थी। यहां 750 किलो नकली खोया, 150 किलो नकली पनीर और 200 किलो मुरब्बा जब्त किया गया था। यह सामग्री बिहार से झारखंड लाई जा रही थी। 17 जून को हजारीबाग में नकली पनीर की सबसे बड़ी खेप पकड़ी गई थी। पुलिस और खाद्य विभाग ने 4,000 किलो नकली पनीर जब्त कर नष्ट कर दिया था। जांच में सामने आया कि यह पनीर बिहार के बख्तियारपुर और मनेर से लाया जा रहा था। इसे रांची, हजारीबाग और रामगढ़ में सप्लाई किया जाना था।
इन वस्तुओं से बनाया जा रहा नकली पनीर

Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी

Delhi-NCR Ka Mausam 10-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर लगा फुल स्टॉप, अब झेलनी पड़ेगी गर्मी और उमस

UP Ka Mausam 10-Sep-2025: यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी, कल से होगी राहत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
खाद्य विभाग की जांच में पता चला है कि नकली पनीर बनाने में सिंथेटिक दूध, वनस्पति घी, डिटर्जेंट और केमिकल का उपयोग किया जा रहा है। इन सामग्रियों का सेवन स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकता है और गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इन सभी मामलों में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम, 2006 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, हैरानी की बात यह है कि किसी भी मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। नकली खाद्य पदार्थ का परिवहन करने वाली बसों पर जुर्माना जरूर लगाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, बिहार के बाढ़, वैशाली, बख्तियारपुर, सासाराम और आसपास के इलाकों में नकली पनीर और खोया बनाने का रैकेट सक्रिय है। यह रैकेट झारखंड और बिहार के विभिन्न शहरों में बड़ी मात्रा में नकली पनीर और खोया सप्लाई कर रहा है।
(इनपुट - आईएएनएस)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राँची (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवंबर 2023 से Timesnowhindi.com ...और देखें
UPTET Exam 2025: खत्म हुआ इंतजार! उत्तर प्रदेश में बड़ी भर्ती का नोटिस जारी, जानें कब होगा एग्जाम
अजय देवगन की 'सन ऑफ सरदार 2' का हिस्सा ना होने पर Sonakshi Sinha ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं 'नाराज होकर भी...'
Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम
10 बड़ी बातें: नेपाल में जमकर हुई हिंसा, आगजनी और लूटपाट, हर मंत्री हुआ Gen-Z के गुस्से का शिकार, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ
बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited