राँची

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। इस दुखद समाचार की पुष्टि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने की है। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और राजधानी दिल्ली में उनका इलाज जारी था।
ramdas soren

रामदास सोरेन का निधन (फाइल फोटो- 45JmmEastSinghbhum)

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का शुक्रवार को दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 62 साल के थे। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुणाल सारंगी ने यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- नागालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन, चेन्नई के अस्पताल में चल रहा था इलाज

निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था

सारंगी ने बताया कि सोरेन को दो अगस्त को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराए गए झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया है।”

स्नानघर में फिसलकर गिर गए थे रामदास सोरेन

सारंगी के मुताबिक, सोरेन की हालत गंभीर थी और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया था। उन्होंने बताया कि झामुमो नेता सोरेन को दो अगस्त को अपने आवास पर स्नानघर में फिसलकर गिर जाने के बाद जमशेदपुर से हवाई मार्ग से दिल्ली के निजी अस्पताल ले जाया गया था, जहां विशेषज्ञों की एक टीम उनका इलाज कर रही थी।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राँची (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

शिशुपाल कुमार author

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत हैं और उन्हें पत्रकारिता में 13 वर्षों का अनुभव है। पटना से ताल्लुक रखने वाले शिशुपा...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited