Ballia News: दहेज की सूली पर एक और विवाहिता ने तोड़ा दम, पति गिरफ्तार

दहेज हत्या के मामले में पति गिरफ्तार (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)
Ballia News: पहले ग्रेटर नोएडा फिर जोधपुर और अब बलिया से दहेज हत्या का मामला सामने आया है। बलिया नगर में दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की हत्या करने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हुई थी। पुलिस को बिना जानकारी दिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। लेकिन उसके भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया।
दहेज हत्या के मामले पर पति गिरफ्तार
पुलिस ने बताया मृतक महिला की पहचान खुशी वर्मा (25) के रूप में हुई थी। खुशी की मौत ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई, जिसके बाद ससुराल ने बिना पुलिस को बताए जल्दी-जल्दी उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मंगलवार को बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा नगर मोहल्ले के निवासी रिंकू वर्मा (मृतक का भाई) की तहरीर पर सोमवार को खुशी के पति रवि गिरि, देवर राजू गिरि और सास के खिलाफ दहेज हत्या के आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।
रिंकू वर्मा ने अपनी तहरीर में उल्लेख किया है कि उसकी बहन की शादी ढाई वर्ष पूर्व रवि कुमार गिरि से हुई थी तभी से गिरि और ससुराल के अन्य लोग उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण 24 अगस्त को आरोपियों ने उसकी बहन की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक सिंह ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी पति रवि कुमार गिरि को बन्धा रोड स्थित बेदुआ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।
(इनपुट - भाषा)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वाराणसी (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवंबर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डेवलप...और देखें

Aaj ka Mausam 10 September 2025 LIVE: दिल्ली में थमा बारिश का दौर, यूपी-बिहार में जमकर बरसेंगे मेघ, जाने अपने शहर में मौसम का हाल

Baghpat News: बागपत में मां ने ली तीन बेटियों की जान, फिर किया सुसाइड, इस वजह से उठाया ये खौफनाक कदम

बिहार में बादलों की मेहरबानी, 38 जिलों में तेज हवाओं संग गिरेगा मूसलाधार पानी; 3 घंटे ठनका से बरतें सावधानी

Delhi-NCR Ka Mausam 10-Sep-2025: दिल्ली-एनसीआर में बारिश पर लगा फुल स्टॉप, अब झेलनी पड़ेगी गर्मी और उमस

UP Ka Mausam 10-Sep-2025: यूपी में उमस और गर्मी बढ़ी, कल से होगी राहत की बारिश, IMD ने जारी की चेतावनी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited