क्राइम

Prayagraj: ग्रहदोष खत्म करने के लिए दादा ने पोते की दी बलि, हाथ-पैर काटकर अलग किए; आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज से एक अंधविश्वास के फेर में पड़कर एक दादा ने अपने ही पोते की जान ले ली। रिश्ते में लगने वाले दादा ने तांत्रिक के कहने पर 17 वर्षीय पोते की हत्या कर दी और उसके बाद शव के टुकड़े कर दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

FollowGoogleNewsIcon

Prayagraj News: प्रयागराज के करेली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। रिश्ते में लगने वाले दादा ने तांत्रिक के कहने पर अपने 17 वर्षीय पोते पीयूष की निर्मम हत्या कर दी और शव के कई टुकड़े कर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिए। पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर सनसनीखेज मामले का खुलासा किया।

पुलिस की हिरासत में दादा

कैसे हुआ खुलासा

सोमवार सुबह पीयूष स्कूल के लिए निकला था, लेकिन दोपहर तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने स्कूल में संपर्क किया तो पता चला कि वह स्कूल पहुंचा ही नहीं था। इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें पीयूष को गली तक जाते देखा गया, लेकिन उसके बाद वह गायब हो गया।

बुधवार को यमुनानगर के औद्योगिक क्षेत्र के एक जंगल में चादर में लिपटा शव मिला, जिसमें सिर नहीं था। एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसने एक व्यक्ति को शव फेंकते देखा था। सीसीटीवी फुटेज में आरोपी स्कूटी पर शव ले जाते दिखा, जिसकी पहचान पीयूष के दादा सरन सिंह के रूप में हुई।

End Of Feed