11 March History: आज ही दिन औरंगजेब ने संभाजी को यातनाएं देकर मारा था, जानें आज के दिन के जरूरी ऐतिहासिक घटनाएं

11 मार्च का इतिहास हिंदी में
March 11 History in Hindi (11 मार्च का इतिहास): आज के ही दिन मुगल बादशाह औरंगजेब छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र संभाजी को यातनाएं देकर मारा था, आज का दिन था जब चीन से उठा कोरोना का बवंडर कुछ ही दिनों में हर तरफ तबाही मचाने लगा था, (11 March History in Hindi) जानें इस दिन ऐसा क्या क्या हुआ, जो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बेहद जरूरी है।
वर्ष 2019 के अंतिम महीनों में चीन से उठा कोरोना का बवंडर कुछ ही दिनों में हर तरफ तबाही मचाने लगा। 11 मार्च 2021 को विश्व में 11 करोड़ से ज्यादा लोगों के कोरोना महामारी से पीड़ित होने की खबर आई थी। (March 11 History in Hindi) इससे ठीक एक वर्ष पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे वैश्विक महामारी घोषित कर दिया था और पूरी मानव जाति के अस्तित्व पर मंडराते इस खतरे से मुकाबले के लिए दुनिया एकजुट हो गई थी।
जनवरी 2020 में डब्ल्यूएचओ ने निमोनिया जैसा संक्रमण फैलने की जानकारी दी थी लेकिन इसके कारण अथवा निदान के बारे में कुछ नहीं बताया गया था। भारत में 31 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया और 31 जनवरी को ही इसे डब्ल्यूएचओ ने स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया।
March 11 Historical Events
देश दुनिया के इतिहास में 11 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
1689 : मुगल बादशाह औरंगजेब ने मराठा शासक छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी को यातनाएं देकर मार डाला।
1948 : देश के प्रथम पोत जल ऊषा का विशाखापत्तनम से जलावतरण। इसे उस समय की तमाम उपलब्ध आधुनिक प्रणालियों से लैस किया गया था।
1985 : कोंस्तान्तिन चेरेंकों की मौत के बाद मिखाइल गोर्बाचेव को सोवियत संघ का सर्वोच्च नेता चुना गया।
1990 : संसद में मतदान के बाद लिथुआनिया ने खुद को सोवियत संघ से स्वतंत्र घोषित किया। ऐसा करने वाला वह पहला सोवियत गणराज्य था।
1996 : ईरान ने ‘सैटेनिक वर्सेज’ किताब के लेखक सलमान रुश्दी के ख़िलाफ़ जारी किया गया फतवा वापस ले लिया।
2004 : स्पेन में तीन रेलवे स्टेशनों पर हुए बम विस्फोटों में 190 लोगों की मौत, 1200 अन्य घायल।
2008 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने यान एंडेवर को अपने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर रवाना किया।
2011 : भारत ने 350 किलोमीटर दूर तक का निशाना साधने वाले प्रक्षेपास्त्र ‘धनुष’ और ‘पृथ्वी’ का सफल परीक्षण किया।
2011 : जापान में प्रशांत तट पर तोहोकू के पास समुद्र में रिक्टर पैमाने पर 9 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी ने भयंकर तबाही बचाई और 15 हजार से ज्यादा लोगों की मौत के साथ भारी नुकसान हुआ। यह जापान के इतिहास का अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था।
(भाषा इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
लखनऊ के रहने वाले नीलाक्ष सिंह बतौर चीफ कॉपी एडिटर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से 2021 से जुड़े हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन पूरा ...और देखें

महिलाओं को मिलेगी घर बैठे नौकरी, राजस्थान सरकार लेकर आई ये सुनहरा मौका, जानें आवेदन का तरीका

Bihar STET 2025: बिहार बोर्ड ने जारी किया एसटीईटी फॉर्म, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

9 11 Quiz: ट्विन टावर्स के अलावा, 9/11 को किस इमारत पर हुआ था अटैक? चेक करें अपनी जनरल नॉलेज

ICAI CA Exams Postponed: नेपाल में प्रदर्शन के चलते ICAI ने टालीं CA की परीक्षाएं, देखें नोटिस

Rajasthan Constable Admit Card: इन वेबसाइट्स से डाउनलोड करें राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती का एडमिट कार्ड, ये रहा Direct Link
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited