एजुकेशन

Women's Day Anchoring Script In Hindi 2025: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुछ ऐसे करें एंकरिंग, हर तरफ होगी जमकर तारीफ

International Women's Day Anchoring Script, Women's Day Anchoring Script In Hindi 2025: भारत समेत दुनियाभर में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया (International Womens Day Anchoring Script) जाता है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं के प्रति समर्पण, सम्मान, सामानता व को बढ़ावा देना है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्कूल, कॉलजे व अन्य शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक स्थलों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हम आपके लिए एंकरिंग स्क्रिप्ट लेकर आए हैं।
International Women's Day Anchoring Script, Women's Day Anchoring Script In Hindi 2025

International Women's Day Anchoring Script 2025: यहां पढ़ें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शानदार एंकरिंग स्क्रिप्ट

International Women's Day Anchoring Script, Women's Day Anchoring Script In Hindi 2025: हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह महज एक दिन का उत्सव नहीं बल्कि महिला सशक्तिकरण और समानता की दिशा में एक (International Womens Day Anchoring Script) कदम है। इस दिन का उद्देश्य महिलाओं के प्रति समर्पण, सम्मान, सामानता को बढ़ावा देना है। साथ ही सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा (Womens Day Anchoring Script) देना है। यह दिन महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लैंगिक समानता हासिल करने के संघर्ष को याद करने का भी अवसर (Womens Day Anchoring Script In Hindi) होता है। भारत समेत दुनियाभर में इस दिन को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है।

इस खास अवसर पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों समेत सरकारी कार्यालयों में तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए (Womens Day Anchoring) जाते हैं। ऐसे में यदि आप भी स्कूल, कॉलेज या अन्य किसी सामाजिक स्थल पर मंच का संचालन करने जा रहे हैं तो यहां हम आपके लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एंकरिंग स्क्रिप्ट लेकर आए हैं।

Womens Day Anchoring Script In Hindi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर एंकरिंग स्क्रिप्ट

आदरणीय प्रधानाचार्य, उप प्रधानाचार्य, अध्यापकगण व मेरे प्रिय साथियों आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज महिलाएं दुनिया के हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं। आसमान में प्लेन उड़ाने से लेकर पटरी पर ट्रेन दौड़ाने तक महिलाएं हर चीज में सक्षम हैं। हर साल महिलाओं के सम्मान में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

Womens Day Anchoring Script In Hindi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास

इस दिन को मनाने की शुरुआत वर्ष 1908 में हुई। दरअसल इस दिन की उत्पत्ति एक मजदूर आंदोलन से हुई थी। जब लगभग 15000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में नौकरी में कम घंटों व बेहतर वेतन की मांग की थी। इसके एक साल बाद वर्ष 1909 में अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने 28 फरवरी को पहला राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था।

Womens Day Anchoring Script: कविता लगा देगी चार चांद

अंतर्राष्ट्रीय महिला देवस के बारे में बताने के बाद आप महिलाओं के सम्मान में शानदार शायरी या कविता पढ़ सकते हैं। इससे सभागार में उपस्थित लोगों की दिलचस्पी आपके कार्यक्रम के प्रति बढ़ेगी।

- अभी रौशन हुआ जाता है रास्ता,

वो देखो एक औरत आ रही है।

- जारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,

हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,

हजारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए,

पर एक स्त्री अकेली ही काफी है,

घर को स्वर्ग बनाने के लिए।

- कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता,

लेकिन सच तो ये है कि

औरत के बिना कोई घर नहीं होता।

- मां, बहन, पत्नी, प्रेमिका,

हर किरदार बखूबी से निभाती हो,

हे नारी, तुम सब कुछ मुमकिन कर जाती हो।

आपको अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं!

Womens Day Anchoring Script For School: प्रस्तुतियों का परिचय

सबसे पहले हम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में शानदार कविता के लिए बुलाना चाहेंगे। जोरदार तालियों के साथ आप सभी उनका स्वागत करें। इस प्रकार आप एक के बाद एक कर्यक्रम का संचालन कर सकते हैं।

Womens Day Anchoring Script: ऐसे करें कार्यक्रम का अंत

कार्यक्रम का अंत करते समय सभागार में उपस्थित लोगों व कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्रों का धन्यवाद करें। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शानदार कविता के साथ कार्यक्रम का समापन कर सकते हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आदित्य सिंह author

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या का रहने वाला हूं। लिखने-पढ़ने का शौकीन, राजनीति और शिक्षा से जुड़े मुद्दों में विशेष रुचि। साथ ही हेल्...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited