• Welcome!

Logo

Login to get the latest articles, videos,
gallery and a lot more…

or continue with
  • email iconGoogle
  • email iconEmail
To get RegisteredSignup now
एजुकेशन

JAC Jharkhand Board Result 2025: जारी होने जा रहा झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट, jacresults.com पर ऐसे करें चेक

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक किया गया था। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है।

Follow
GoogleNewsIcon

JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2025: झारखंड बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

JAC Jharkhand Board Result 2025

JAC Jharkhand Board Result 2025

Jharkhand Board 10th 12th Result 2025: कब तक जारी होगा रिजल्ट

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 3 मार्च 2025 तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो झारखंड बोर्ड रिजल्ट अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही झारखंड बोर्ड रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है।

How to download Jharkhand Board Result 2025

  • सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
JAC Jharkhand Board Result 2025: बीते साल ऐसा रहा रिजल्ट

बीते साल झारखंड बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 19 अप्रैल को जारी किया गया था। जारी सूचनाJAC Jharkhand Board Result 2025 के अनुसार, झारखंड बोर्ड परीक्षा में कुल 7,66,500 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। जिसमें से 4,21,678 स्टूडेंट्स ने कक्षा 10वीं और 3,44,822 स्टूडेंट्स ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी। साल 2024 में 10वीं का पास प्रतिशत 90.39 फीसदी और 12वीं का 85.48 फीसदी दर्ज किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। एजुकेशन (Education News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

End of Article
अंकिता पाण्डेय author

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ ...और देखें

Follow Us:
Subscribe to our daily Newsletter!
End Of Feed