बॉलीवुड

Ponniyin Selvan 2 Collection Day 1: ऐश्वर्या राय की PS-2 ने की बंपर ओपनिंग, पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 1: मणिरत्न की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 (PS-2) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।

FollowGoogleNewsIcon

Ponniyin Selvan 2 Box Office Collection Day 1: ऐश्वर्या राय (Aishwary Rai) की फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 कल यानी शुक्रवार को रिलीज हो गई है। मणिरत्नम (Maniratnam) के डायरेक्शन में बनी फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 (PS-2) को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इसके पहले पार्ट को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। पीएस 2 ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग की है। पीएस- 2 के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म ने सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान को मात दे दी है। आइए जानते हैं फिल्म ने पहले दिने कितने करोड़ का बिजनेस किया है?

PS- 2 Box office collection (credit pic: instagram)

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, पोन्नियिन सेल्वन ने पहले ही दिन 32 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्न ने तामिलनाडू में सबसे ज्यादा बिजनसे किया है। हिंदी बेल्ट में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। पोन्नियिन सेल्वन इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन सकती है। फिल्म ने विजय की वैरशु को भी पीछे छोड़ दिया है।

पीएस 2 ने बॉक्स ऑफिस पर की बंंपर ओपनिंग

फिल्म का पहला पार्ट कल्कि कृष्णामूर्ति के उपन्यास पर बनी है। पीएस -1 साल 2022 के सितंबर महीने में रिलीज हुई। पीएस -1 ने वर्ल्ड वाइड 500 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। मणिरत्नम की फिल्में अपनी भव्यता के लिए जानी जाती हैं। उनकी गिनती इंडस्ट्री के पॉपुलर डायरेक्टर्स में से एक होती हैं। मणिरत्नम अपन किरदारों के जरिए दर्शकों को एक अलग दुनिया में ले जाते हैं। पोन्नियिन सेल्वन में चोला पीरियड की कहानी को दिखाया गया है। पीएस -1 के बाद फैंस इसके दूसरे पार्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

End Of Feed