बॉलीवुड

Scoop: आंखों के इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे Shah Rukh Khan! फैंस के बीच मची खलबली

शाहरुख खान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर की आंखों में कोई दिक्कत हो गई थी जिसकी वजह से किंग खान अमेरिका जा रहे हैं। इस खबर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है। आइए जानते हैं एक्टर को आखिर क्या हुआ है। वो किस कारण से अमेरिका जा रहे हैं।

FollowGoogleNewsIcon

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। एक्टर ने अपनी आंखों का इलाज मुंबई के अस्पताल में करवाया था। लेकिन जैसा सोचा था उस तरह से ट्रीटमेंट नहीं हुआ। एक्टर के करीब सूत्र के मुताबिक, किंग खान इलाज के लिए विदेश जाएंगे। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर कल यानी 30 जुलाई को अपनी फ्लाइट लेंगे। हालांकि इस बात को लेकर कोई कंफर्मेंशन नहीं आया है। एक्टर के इलाज में कोई दिक्कत है या किसी अन्य वजह से अमेरिका जा रहे हैं। इस खबर को लेकर किसी तरह की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शाहरुख की तबीयत की खबर ने फैंस के बीच खलबली मचा दी है।

Shah Rukh Khan (credit Pic: Instagram)

शाहरुख से पहले जैस्मिन को भी आंखों में दिक्कत हुई थी। एक्ट्रेस को लेंस की वजह से आंखों में इंफेक्शन हुआ था जिस वजह से एक्ट्रेस को नहीं दिख रहा था। एक्ट्रेस अब बिल्कुल ठीक हैं।

End Of Feed