हरियाणवी

फाजिलपुरिया ने सुनाई घटना वाले दिन की आपबीती, सिंगर पर ऐसे बरसाई थी गोलियां, फोन पर मिली 5 करोड़ की धमकी

Fazilpuria Open up on Firing Incident: सिंगर फाजिलपुरीया ने हमले के एक हफ्ते बाद बताया कि उस रात उसके साथ क्या हुआ था। सिंगर ने फिरौती मांगने का भी जिक्र किया। फाजिलपुरिया उस रात कहां थे क्या कर रहे हैं इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने घटना का जिक्र किया।
Fazilpuria Open up on Firing Incident

Image source: instagram

Fazilpuria Open up on Firing Incident: हरियाणवी सिंगर और रैपर फाजिलपुरिया ( Fazilpuria) उर्फ राहुल यादव पर कुछ दिन पहले हमला हुआ था। सिंगर की गाड़ी पर कुछ बदमाशों ने गोलियों की बारिश कर दी थी। हालांकि इस हमले में फाजिलपुरया बाल-बाल बचे थे। हमले के बाद अब जाकर सिंगर ने बताया है कि उस रात क्या हुआ था। फाजिलपुरिया ने आपबीती सुनाते हुए घटना का जिक्र किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनसे 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई है। आइए बताते हैं फाजिलपुरिया ने क्या कहा

घटना वाली रात फाजिलपुरीया के साथ क्या हुआ

एएनआई से बात करते हुए सिंगर फाजिलपुरिया( Fazilpuria) ने बताया कि उस रात वह हमेशा की ही तरह अपने गुड़गांव वाले ऑफिस से निकल रहे थे। उस समय वह अकेले थे। जैसे ही वह मेन रोड पर आए एक गाड़ी ने उन्हें टेक ओवर किया। तब मैंने उसपर ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन गाड़ी ने आगे जाकर पूरा रास्ता ब्लॉक कर दिया। सफेद रंग की गाड़ी थी लोगों ने ओवरटेक करने के बाद मुझे पीछे देखा तो मैं समझ गया कि ये लोग मुझे जानते हैं। वह गाड़ी से उतरे और उन्होंने गोली चलाई.... मैंने तभी गाड़ी पीछे कर ली....उस दिन का तो ये था।

500 करोड़ की मांगी फिरौती

पुलिस में दर्ज किए अपने बयान में फाजिलपुरिया ने बताया कि घटना वाले दिन रात 10:30 बजे मुझे एक विदेशी नंबर से फोन आया था। पंजाबी भाषा में कोई बोल रहा था जिसने कहा था कि 500 करोड़ दो नहीं तो तुम्हे और तुम्हारे परिवार को मार देंगे। उसने मुझसे 500 करोड़ की फिरौती मांगी। फाजिलपुरिया ने यह भी साफ किया कि यह दीपक नांदल का मामला नहीं है उससे मैंने कोई पैसे उधार नहीं लिए और उससे मेरी 3 साल से बातचीत बंद है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। हरियाणवी (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन साल से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा है। जिसमें से ज्यादातर समय मनोरंजन की दुनिया की खबरों को दिया है। अर्चना हरियाणा की रहने वाल...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited