सपना चौधरी के परिवार से जुदा हुआ जिगर का टुकड़ा, वीर साहू की वीडियो देखकर तो टप-टप बह जाएंगे आंसू

Sapna Choudhary Pet Dog Died
Sapna Choudhary Pet Dog Died: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी( Sapna Choudhary) फैंस के दिलों पर राज करती है। नॉर्थ इंडिया में उनका बोल-बाला है। सपना चौधरी की एक झलक के लिए फैंस घंटों धूप-बारिश में खड़े रहने को भी तैयार रहते हैं। सपना चौधरी भी अपने फैंस से कनेक्ट होती रहती है। हाल ही में डांसर ने फैंस के साथ दिल दुखा देने वाली खबर शेयर की। डांसर के पति वीर साहू ने के वीडियो शेयर की है। जिसे देखकर आपकी आंखें भी एक बार के लिए नम हो जाएंगी।
दरअसल सपना चौधरी ( Sapna Choudhary) और वीर साहू( Veer Sahu) की पेट डॉग "क्वीन' का निधन हो गया है। जिसका दुख उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। क्वीन सपना चौधरी के परिवार का अहम हिस्सा थी। पेट डॉग को दफनाते हुए वीर साहू ने एक वीडियो भी बनवाई है, जिसमें वह उसपर फूलों की माला चढ़ा रहे हैं। जितनी उदास करने वाली ये वीडियो है उससे कहीं ज्यादा उदास पोस्ट का कैप्शन है।
उन्होंने कैप्शन में लिखा है -"क्वीन साहू परिवार का अहम हिस्सा थी। इसने हमारे बेटे पोरस को सहारा देकर चलना सिखाया और पीठ पर बैठा कर घुमाया। मेरे खलनायक गाने में भी queen ने काम किया था। पोरस की माता सपना चौधरी को तो ये सबसे ज़्यादा प्यारी थी। पोरस जब पूछेगा क्वीन कहाँ गई पापा..तो जवाब देना मुश्किल होगा। खैर उसकी उम्र 11 साल थी, वह रानी थी और रानी की ही तरह रही। वीर साहू की इस पोस्ट पर फैंस भी जमकर कॉमेंट कर रहे हैं और उनको सांत्वना दे रहे हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। हरियाणवी (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन साल से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा है। जिसमें से ज्यादातर समय मनोरंजन की दुनिया की खबरों को दिया है। अर्चना हरियाणा की रहने वाल...और देखें

Bigg Boss 19 Latest Promo: नीलम गिरी के ठुमकों पर फिदा हुए घरवाले, जीशान कादरी ने शायरी करते हुए तान्या मित्तल को मारा नाता

'No Entry 2' से बाहर हुए दिलजीत दोसांझ, बोनी कपूर ने पुष्टि करते हुए कहा, 'हम दोनों अब कभी...'

'Param Sundari' Box Office collection Day 5: सिद्धार्थ-जान्हवी की चमकी किस्मत, 5 दिनों में कमाए इतने करोड़

Bigg Boss 19: नॉमिनेशन टास्क में मृदुल तिवारी ने कुनिका सदानंद की उड़ाई धज्जियां, कर दिया खेल

Love and War: मुसीबत में फंसे संजय लीला भंसाली, राजस्थान में लाइन प्रोड्यूसर ने लगाया धोखाधड़ी का आरोप
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited