पुरुषों में दिनभर थकान की वजह से हो सकती इस चीज की कमी, ये चीजें खाकर झट से कर सकते हैं दूर

Foods To Increase Sperm Count
Foods To Increase Sperm Count: पुरुषों के साथ हम यह समस्या काफी देखते हैं कि वे दिनभर की भागदौड़ के जब घर लौटते हैं, तो उनके शरीर की सारी एनर्जी खत्म हो जाती है। वे बहुत ज्यादा थक जाते हैं। लेकिन अक्सर कुछ पुरुष हर समय थकान और आलस्य से भरे रहते हैं। वे शारीरिक रूप से काफी कमजोर महसूस करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर उनके साथ ऐसा होता क्यों है? आमतौर पर थकान की वजह अधिक काम, फिजिकल एक्टिविटी और खराब खानपान की वजह से देखने को मिलती है। लेकिन अगर कोई पुरुष हर समय इस तरह की समस्या का सामना करता है, तो यह कुछ मामलों में गंभीर स्थिति का संकेत भी हो सकता है। आपको बता दें कि जब पुरुषों का स्पर्म काउंट होने लगता है और इनफर्टिलिटी की समस्या होती है, तो इसकी वजह से भी व्यक्ति हमेशा थका हुआ और कमजोरी महसूस करता है। इसलिए इस विषय पर एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। इसके अलावा, कुछ फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करने से पुरुष इस समस्या से जल्द राहत पा सकते हैं। ऐसे कई फूड्स हैं जो शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार करने और उनकी संख्या बढ़ाने में मदद करते हैं। साथ ही, उन्हें नुकसान पहुंचने से भी बचाते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स बता रहे हैं।
पुरुष स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खाएं ये चीजें - Foods To Increase Sperm Count In Hindi
अंडे खाएं
ये प्रोटीन, फैट, विटामिन बी, डी और कई अन्य जरूरी पोषक तत्वों का पावर हाउस होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर मजबूत और ताकतवर बनता है। ये शारीरिक दुर्बलता को दूर करते हैं और शरीर में एनर्जी भरते हैं। प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार करने और स्पर्म क्वालिटी बेहतर बनाने के लिए ये बेस्ट फूड्स में से एक है।
कद्दू के बीज खाएं
इन बीजों में जिंक, ओमेगा-3, प्रोटीन, कैल्शियम के साथ-साथ कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। नियमित इनका सेवन करने से पुरुषों के शरीर में एनर्जी आती है। ये शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ पुरुष हार्मोन टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के स्तर में भी सुधार करते हैं।
सूरजमुखी के बीज
इन बीजों में हेल्दी फैट्स और जिंक जैसे जरूरी पोषक तत्व बहुत अच्छी मात्रा में होते हैं। ये पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद करते हैं। ये शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार करते हैं। पुरुषों को रोज 1 चम्मच बीच जरूर खाने चाहिए।
फल और सब्जियां खाएं
मौसमी फल और सब्जियों का सेवन बढ़ाएं। कोशिश करें कि हरी सब्जियां अपनी डाइट में शामिल करें। इनमें शरीर के लिए लगभग सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं। ये पुरुषों के यौन स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। साथ ही, स्पर्म काउंट बढ़ाते हैं। इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, बी, आयरन, फोलिक एसिड आदि सभी शुक्राणुओं की गुणवत्ता में सुधार करते हैं।
नट्स खाएं
काजू, बादाम, अखरोट आदि सभी में हेल्दी फैट्स होते हैं। ये जिंक, हेल्दी फैट्स, विटामिन ई और ओमेगा-3 आदि से भरपूर होते हैं। ये पुरुषों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। हेल्थ (Health News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
हेल्थ की फ़िक्र हर किसी को होती है। दुनियाभर में कई ऐसी बीमारियां हैं जिनके बारे में हम सभी नहीं जानते हैं, तो कुछ ऐसी बीमारियां हैं जिनसे हम अपने रोजम...और देखें

दिल्ली में तेजी से बढ़े हेपेटाइटिस-ए और ई के मामले, जानें इसके लक्षण और बचाव के असरदार उपाय

पुरुषों में बांझपन का कारण बन सकती है हाई-प्रोटीन डाइट, एक्सपर्ट ने बताया फर्टिलिटी के लिए खतरा

सेहत को अनगिनत फायदे पहुंचाते हैं सूरजमुखी के बीज, डायबिटीज, मोटापा और हार्ट रोगों में फायदेमंद

आयुष मंत्रालय ने बताया स्ट्रेस, नींद और बीपी से छुटकारा पाने का रामबाण तरीका, जान लें ध्यान के फायदे

युवाओं को तेजी से घेर रहा कोलन कैंसर, जानें इसके पीछे के कारण और पहचान के पक्के संकेत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited