LIVE

16 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: 21 अगस्त को NDA उम्मीदवार का नामांकन! राजग के सभी CM, डिप्टी CM को दिल्ली पहुंचने का फरमान; यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की सोमवार को करेंगे ट्रंप से मुलाकात

16 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं डिप्टी सीएम को 21 अगस्त को दिल्ली में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। रिपोर्टों के मुताबिक एनडीए के उम्मीदवार का नामांकन इसी दिन होगा। हालांकि, उप राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। वहीं, इंडी अलायंस ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। दरअसल, उप राष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह पद रिक्त हुआ है। एनडीए में इस पद की उम्मीदवारी के लिए कई नाम पर चर्चा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई शिखर वार्ता के बाद सोमवार को वाशिंगटन में ट्रंप से मुलाकात की योजना बना रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि अलास्का में पुतिन और ट्रंप की मुलाकात के बाद शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनकी ‘‘लंबी और सार्थक’’ बातचीत हुई। ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच जारी मीटिंग खत्म हो गई है। अमेरिका के अलास्का में ट्रंप और पुतिन की आज एक बैठक हुई, जिसमें यूक्रेन में जारी युद्ध को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने अलास्का में एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन के लिए शीर्ष सलाहकारों के साथ थ्री ऑन थ्री बैठक की। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और हर तरफ सैन्य छावनी जैसा दृश्य देखने को मिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने इस अवसर पर भगवान के जन्माभिषेक के दर्शन करने के लिए यहां आने वाले लाखों भक्तों की सुरक्षा के लिए शहर को चार जोन एवं 18 सेक्टरों में बांटकर पांच हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को तैनात किया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा में जन्माष्टमी समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री कृष्ण जन्मस्थान में पूजा-अर्चना करेंगे और परिसर में एक पौधा भी रोपेंगे।
16 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: 21 अगस्त को NDA उम्मीदवार का नामांकन! राजग के सभी CM, डिप्टी CM को दिल्ली पहुंचने का फरमान; यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की सोमवार को करेंगे ट्रंप से मुलाकात
16 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं डिप्टी सीएम को 21 अगस्त को दिल्ली में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। रिपोर्टों के मुताबिक एनडीए के उम्मीदवार का नामांकन इसी दिन होगा। हालांकि, उप राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। वहीं, इंडी अलायंस ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। दरअसल, उप राष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह पद रिक्त हुआ है। एनडीए में इस पद की उम्मीदवारी के लिए कई नाम पर चर्चा है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई शिखर वार्ता के बाद सोमवार को वाशिंगटन में ट्रंप से मुलाकात की योजना बना रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि अलास्का में पुतिन और ट्रंप की मुलाकात के बाद शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनकी ‘‘लंबी और सार्थक’’ बातचीत हुई। ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच जारी मीटिंग खत्म हो गई है। अमेरिका के अलास्का में ट्रंप और पुतिन की आज एक बैठक हुई, जिसमें यूक्रेन में जारी युद्ध को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने अलास्का में एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन के लिए शीर्ष सलाहकारों के साथ थ्री ऑन थ्री बैठक की। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और हर तरफ सैन्य छावनी जैसा दृश्य देखने को मिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने इस अवसर पर भगवान के जन्माभिषेक के दर्शन करने के लिए यहां आने वाले लाखों भक्तों की सुरक्षा के लिए शहर को चार जोन एवं 18 सेक्टरों में बांटकर पांच हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को तैनात किया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा में जन्माष्टमी समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री कृष्ण जन्मस्थान में पूजा-अर्चना करेंगे और परिसर में एक पौधा भी रोपेंगे।

  • ट्रंप और पुतिन की मुलाकात हुई खत्म, अलास्का से रवाना हुए दोनों दिग्गज

  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, समारोह में शामिल होंगे योगी

  • डेनमार्क में ट्रेन और वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, लगभग 20 अन्य घायल

  • दिवानी मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय का आदेश खारिज

  • नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन
Aug 16, 2025 | 06:36 PM IST

पुतिन-ट्रंप शिखर सम्मेलन: भारत ने प्रगति का स्वागत किया

भारत ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में हुई शिखर वार्ता का स्वागत करते हुए शनिवार को कहा कि विश्व यूक्रेन में संघर्ष का शीघ्र अंत देखना चाहता है। दोनों राष्ट्रपतियों ने शुक्रवार को व्यापक वार्ता की, लेकिन यूक्रेन में युद्धविराम के लिए किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘भारत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच अलास्का में हुई शिखर बैठक का स्वागत करता है। शांति की दिशा में उनका नेतृत्व अत्यंत सराहनीय है।’’ इसमें कहा गया, ‘‘आगे का रास्ता केवल बातचीत और कूटनीति से ही संभव हो सकता है।’’
Aug 16, 2025 | 05:14 PM IST

विदेश सचिव विक्रम मिस्री रविवार को दो दिवसीय नेपाल पर जाएंगे

Aug 16, 2025 | 02:39 PM IST

यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की सोमवार को करेंगे ट्रंप से मुलाकात

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई शिखर वार्ता के बाद सोमवार को वाशिंगटन में ट्रंप से मुलाकात की योजना बना रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा कि अलास्का में पुतिन और ट्रंप की मुलाकात के बाद शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ उनकी ‘‘लंबी और सार्थक’’ बातचीत हुई। ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बैठक में रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त को लेकर कोई सहमति नहीं बन पाई।
Aug 16, 2025 | 02:38 PM IST

मुंबई के व्यवसायी से निवेश के नाम पर ठगे 5.24 करोड़ रुपये, चार लोग गिरफ्तार

दुबई स्थित एक कथित निवेश कंपनी के अधिकारी बनकर मुंबई के एक व्यवसायी से 5.24 करोड़ रुपये की ठगी करने के आरोप में चार साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। यहां एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों द्वारा पीड़ित को दुबई बुलाए जाने पर उसे पता लगा कि ऐसी कोई कंपनी अस्तित्व में ही नहीं है, जिसके बाद धोखाधड़ी का यह मामला सामने आया। अधिकारी के अनुसार, जांच में पता लगा है कि देश के विभिन्न हिस्सों से हाल में पकड़े गए इन आरोपियों ने बेंगलुरु, चेन्नई, मुंबई, पुणे और केरल में लोगों से 65 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी करने के लिए इसी तरीके का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया कि आरोपियों में से तीन की पहचान आर. मेनन (35), मणिकंदन (32) और एच. पांडी के रूप में हुई है।
अधिकारी ने कहा कि पिछले साल अक्टूबर में पश्चिमी उपनगर निवासी 65 वर्षीय एक व्यवसायी को एक आरोपी ने फोन किया और खुद को दुबई स्थित एक निवेश कंपनी का कर्मचारी बताया।
Aug 16, 2025 | 01:50 PM IST

प्रेसिडेंशियल रेफरेंस को लेकर केंद्र सरकार की सुप्रीम कोर्ट में दलील

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा भेजे गए राष्ट्रपति संदर्भ में यह सवाल उठाया गया है कि क्या राज्यपाल और राष्ट्रपति को राज्य विधेयकों पर निर्णय लेने के लिए निश्चित समय सीमा में बांधा जा सकता है। इस पर केंद्र सरकार की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में अपनी लिखित दलीलें दाखिल की हैं। केंद्र सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि यदि अदालत राष्ट्रपति और राज्यपालों पर ऐसी समय सीमा थोपती है तो यह शक्तियों के नाजुक संतुलन(sepration of power) को बिगाड़ देगा और देश में संवैधानिक अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो जाएगी। यहां पढ़ें पूरी खबर
Aug 16, 2025 | 11:49 AM IST

दिल्ली में बारिश की संभावना, न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में शनिवार को बारिश का पूर्वानुमान जताया है। इसके अलावा यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आईएमडी के अनुसार, शनिवार और रविवार को आमतौर पर बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश होने का अनुमान है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 112 रहा जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।
Aug 16, 2025 | 11:47 AM IST

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, 11 अन्य घायल

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि 11 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह हादसा जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर एक मिनी बस (ट्रेवलर) के डिवाइडर तोड़ कर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा जाने से हुई। सुरवाया के मेडिकल कॉलेज पुलिस थाने के प्रभारी नंद किशोर गुप्ता ने बताया कि इस दुर्घटना में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि गुजरात के मेहसाणा और सुरेंद्रनगर जिले के रहने वाले करीब 20 संगीत कलाकार वाराणसी में आयोजित एक शिवकथा कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के बाद वापस लौट रहे थे।
Aug 16, 2025 | 11:42 AM IST

21 अगस्त को NDA उम्मीदवार का नामांकन! राजग के सभी CM, डिप्टी CM को दिल्ली पहुंचने का फरमान

उप राष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयारियां चल रही हैं। इसी क्रम में एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों एवं डिप्टी सीएम को 21 अगस्त को दिल्ली में मौजूद रहने के लिए कहा गया है। रिपोर्टों के मुताबिक एनडीए के उम्मीदवार का नामांकन इसी दिन होगा। हालांकि, उप राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए का उम्मीदवार कौन होगा, इस पर अभी सस्पेंस बना हुआ है। वहीं, इंडी अलायंस ने भी अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। दरअसल, उप राष्ट्रपति पद से जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह पद रिक्त हुआ है। एनडीए में इस पद की उम्मीदवारी के लिए कई नाम पर चर्चा है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Aug 16, 2025 | 10:34 AM IST

अलास्का से लौटे डोनाल्ड ट्रंप का भारत को लेकर बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि रूस ने भारत को एक तेल ग्राहक के रूप में खो दिया है। ट्रम्प ने भारत की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि ठीक है, उन्होंने एक तेल ग्राहक खो दिया है, जो भारत है , जो लगभग 40% तेल का उत्पादन कर रहा था। यहां पढ़ें पूरी खबर
Aug 16, 2025 | 09:42 AM IST

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तमाम नेताओं मे उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान को याद करते हुए एक्स पर लिखा, "सभी देशवासियों की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। राष्ट्र के चौतरफा विकास को लेकर उनका समर्पण और सेवा भाव विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान के लिए हर किसी को प्रेरित करने वाला है।
Aug 16, 2025 | 09:42 AM IST

पटना में कार में दो बच्चों की रहस्यमय मौत, जांच में जुटी पुलिस

बिहार की राजधानी पटना में खड़ी एक कार में शुक्रवार शाम दो बच्चे रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए। यह घटना शहर के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र के पटेल नगर इलाके के पॉश इलाके गोकुल पथ पर हुई। मृतकों की पहचान लक्ष्मी कुमारी (7) और करण कुमार (5) के रूप में हुई है, जो दोनों भाई-बहन थे। पाटलिपुत्र थाने की पुलिस और एसडीपीओ-2 सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे, जहां दो नाबालिग बच्चों के शव मिले। डीएसपी-2 ने बताया कि दोनों बच्चों की उम्र 5 से 10 साल के बीच थी और उनके शव एक गाड़ी की मध्य सीट पर पाए गए। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। 112 पर मिली सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई, जिसमें पता चला कि एक बच्चे की सांस चल रही थी। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बच्चों के शरीर पर जलने के निशान पाए गए हैं।
Aug 16, 2025 | 09:41 AM IST

दिल्ली के वेलकम इलाके में सात साल का बच्चा पतंग का पीछा करते हुए नाले में गिरा

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके में शुक्रवार शाम पतंग पकड़ने की कोशिश में सात साल का एक बच्चा खुले नाले में गिर गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद लड़के की तलाश के लिए खोज एवं बचाव अभियान चलाया गया, जिसे बाद में अंधेरे के कारण रोकना पड़ा। अधिकारी के मुताबिक, यह घटना लकड़ी मार्केट पुलिया के पास हुई, जहां लड़का खेल रहा था। लड़के की पहचान अभी उजागर नहीं की गई है। अधिकारी ने कहा, “हमें शाम को एक बच्चे के नाले में गिरने की सूचना मिली। एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पाया कि लड़का पतंग का पीछा करते हुए नाले में गिर गया था।
Aug 16, 2025 | 09:40 AM IST

ईडी ने तमिलनाडु के मंत्री आई. पेरियासामी और उनके परिवार से जुड़े परिसरों पर छापे मारे

प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन के एक मामले की जांच के सिलसिले में शनिवार को तमिलनाडु के मंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) नेता आई. पेरियासामी और उनके परिवार से जुड़े परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, उनके पुत्र आई.पी. सेंथिल कुमार के परिसरों की भी तलाशी ली जा रही है। आई.पी. सेंथिल कुमार विधायक हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत की जा रही है। पेरियासामी ग्रामीण विकास एव पंचायत मंत्री हैं।
Aug 16, 2025 | 09:40 AM IST

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में तीसरे दिन भी बचाव अभियान जारी; 60 लोगों की मौत

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सुदूर गांव चशोती में बादल फटने से मची तबाही के बाद शनिवार को लगातार तीसरे दिन समन्वित बचाव और राहत अभियान जारी रहा। इस घटना में अब तक 60 लोगों की मौत और 100 से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नलिन प्रभात के साथ शुक्रवार देर रात आपदाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया और पुलिस, सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), सीमा सड़क संगठन (बीआरओ), स्थानीय प्रशासन और ऊंचाई वाले इलाकों में स्थानीय स्वयंसेवकों द्वारा किए जा रहे बचाव और राहत कार्यों की समीक्षा की। अब तक 46 शवों की शिनाख्त हो चुकी है और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इस बीच, 75 लोगों के लापता होने की सूचना उनके परिवारों ने दी है।
Aug 16, 2025 | 07:07 AM IST

बैठक के बाद अलास्का से रवाना हुए ट्रंप और पुतिन

Aug 16, 2025 | 07:07 AM IST

किश्तवाड़ के चशोती इलाके में बादल फटने के बाद अब तक 52 शव बरामद

Aug 16, 2025 | 07:06 AM IST

मुंबई में भारी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी

Aug 16, 2025 | 07:06 AM IST

मुंबई में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दही हांडी उत्सव

Aug 16, 2025 | 07:03 AM IST

डेनमार्क में ट्रेन और वाहन की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, लगभग 20 अन्य घायल

दक्षिणी डेनमार्क के टिंगलेव शहर के पास शुक्रवार को एक रेल फाटक पर एक यात्री ट्रेन एक वाहन से टकरा गई। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हो गए। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे में कितना नुकसान हुआ है, लेकिन घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में पटरी से उतरी और पलटी हुई बोगियां दिखाई दे रही हैं। बड़ी संख्या में आपातकालीन सेवाओं के कर्मी घटनास्थल पर मौजूद हैं। डेनमार्क की रेल नेटवर्क संचालन प्रभारी कंपनी बैनडेनमार्क ने 'एक्स' पर कहा कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब रेलगाड़ी एक रेल फाटक पर एक वाहन से टकरा गई।
Aug 16, 2025 | 07:03 AM IST

दिवानी मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय का आदेश खारिज

न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की जिस पीठ ने हाल ही में एक दिवानी विवाद मामले में आपराधिक कार्यवाही की अनुमति देने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक न्यायाधीश की आलोचना की थी, उसी पीठ ने दिवानी विवाद से उत्पन्न एक आपराधिक मामले में एक जोड़े को अग्रिम जमानत देते समय एक संयत आचरण दिखाया। प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई के हस्तक्षेप और आदेश पर पुनर्विचार करने के अनुरोध के बाद न्यायमूर्ति पारदीवाला ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के खिलाफ अपनी टिप्पणियां हटा दी थीं।
Aug 16, 2025 | 07:02 AM IST

नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का निधन

नगालैंड के राज्यपाल ला गणेशन का शुक्रवार को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। राजभवन के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
इस बीच, गृह विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर कहा कि गणेशन के निधन के बाद नगालैंड सरकार ने शनिवार से सात दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और राज्य सरकार के विभागों द्वारा कोई आधिकारिक कार्यक्रम नहीं आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े तमिलनाडु के जाने-माने भाजपा नेता गणेशन 2021 से 2025 के बीच मणिपुर, पश्चिम बंगाल और नगालैंड के राज्यपाल रह चुके हैं।
Aug 16, 2025 | 07:02 AM IST

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, समारोह में शामिल होंगे योगी

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और हर तरफ सैन्य छावनी जैसा दृश्य देखने को मिल रहा है। अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन ने इस अवसर पर भगवान के जन्माभिषेक के दर्शन करने के लिए यहां आने वाले लाखों भक्तों की सुरक्षा के लिए शहर को चार जोन एवं 18 सेक्टरों में बांटकर पांच हजार से अधिक पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को तैनात किया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को मथुरा में जन्माष्टमी समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री कृष्ण जन्मस्थान में पूजा-अर्चना करेंगे और परिसर में एक पौधा भी रोपेंगे।
Aug 16, 2025 | 07:02 AM IST

ट्रंप और पुतिन की मुलाकात हुई खत्म, अलास्का से रवाना हुए दोनों दिग्गज

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच जारी मीटिंग खत्म हो गई है। अमेरिका के अलास्का में ट्रंप और पुतिन की आज एक बैठक हुई, जिसमें यूक्रेन में जारी युद्ध को लेकर चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने अलास्का में एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन के लिए शीर्ष सलाहकारों के साथ थ्री ऑन थ्री बैठक की।