देश

Gujarat: अमित चावड़ा का बढ़ा कद, कांग्रेस ने फिर सौंपी प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी; गोहिल ने दिया था इस्तीफा

Gujarat Congress President Post: ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस ने गुरुवार को अमित चावड़ा को गुजरात पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वह शक्तिसिंह गोहिल की जगह लेंगे। इसके अलावा, पार्टी ने डॉ तुषार चौधरी को गुजरात में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।

FollowGoogleNewsIcon

Gujarat Congress President Post: ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस ने गुरुवार को अमित चावड़ा को गुजरात पार्टी प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। वह शक्तिसिंह गोहिल की जगह लेंगे। इसके अलावा, पार्टी ने डॉ तुषार चौधरी को गुजरात में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।कांग्रेस की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने अमित चावड़ा को तत्काल प्रभाव से गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

अमित चावड़ा गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त (फोटो साभार: @AmitChavdaINC)

शक्तिसिंह गोहिल ने क्यों छोड़ा था पद?

राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल ने कडी और विसावदर उपचुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेशाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और खुद को पार्टी का अनुशासित सिपाही बताया था। उन्होंने कहा था कि मुझे सबसे पुरानी और बेशक भारत की सबसे बेहतरीन राजनीतिक पार्टी का अनुशासित सिपाही होने पर गर्व है। मैंने कड़ी मेहनत की और हमेशा अपनी पार्टी को सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश की है।

कांग्रेस ने की गोहिल की सराहना

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने डॉ. तुषार चौधरी को गुजरात में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त करने के प्रस्ताव को भी तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। पार्टी निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल के योगदान की सराहना करती है।

End Of Feed