देश

बीजेपी में बड़ा फेरबदल, कई नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त, सुनील जाखड़ को पंजाब की कमान

भारतीय जनता पार्टी ने आम चुनाव से ठीक पहले संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। कई नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

FollowGoogleNewsIcon

BJP State Presidents: भारतीय जनता पार्टी ने आम चुनाव से ठीक पहले संगठन में बड़ा फेरबदल किया है। कई नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। सुनील जाखड़ को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जी किशन रेड्डी तेलंगाना की कमान संभालेंगे, यहां राजेंद्र एटीला चुनाव प्रबंधन संमिति के अध्यक्ष होंगे। जबकि पी पुरंदेश्वरी आंध्र प्रदेश की नई प्रदेश अध्यक्ष होंगी। झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी होंगे।

BJP

खास बात है कि पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया और ओबीसी नेता ईटेला राजेंदर को चुनावी राज्य तेलंगाना में अपनी चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। यह घटनाक्रम तेलंगाना में पार्टी को दुरुस्त करने की भाजपा की कोशिशों को उजागर करता है, जहां पार्टी में कई अपेक्षाकृत नए लेकिन शक्तिशाली लोग बंडी संजय कुमार के नेतृत्व के खिलाफ थे।

सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि संजय को आने वाले दिनों में फेरबदल में केंद्र सरकार में मंत्री के रूप में शामिल किया जा सकता है। जाखड़ ने अश्विनी शर्मा की जगह ली है, जबकि मरांडी दीपक प्रकाश की जगह आए हैं। यह फेरबदल उन नेताओं को दी गई अहमियत के लिहाज से महत्वपूर्ण है जो अन्य दलों से भाजपा में शामिल हुए हैं। जाखड़ और राजेंद्र ने भाजपा में शामिल होने के लिए कांग्रेस और बीआरएस छोड़ी थी।

End Of Feed