लाइफस्टाइल

मन रहेगा शांत और परिवार खुशहाल, घर में फैलाएं पॉजिटिविटी, नोट कर लें सकारात्मक ऊर्जा फैलाने के आसान टिप्स

घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाना किसी बड़े खर्च या मेहनत की बात नहीं है। यह छोटी-छोटी आदतों और सजगता से संभव है। अगर घर का हर कोना साफ, रोशन और प्यार से भरा होगा तो उसमें रहने वाले हर शख़्स का मन भी खुश और शांत रहेगा।
Positivity

घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने के आसान टिप्स (Photo: iStock)

How to bring positivity in home: घर सिर्फ दीवारों और छत से नहीं बनता, बल्कि उसमें रहने वाले लोगों की सोच, आदतें और माहौल ही उसे असली घर बनाते हैं। अगर घर का वातावरण पॉजिटिव और खुशनुमा होगा तो न सिर्फ रिश्तों में मिठास बढ़ेगी, बल्कि हर दिन जीने की ऊर्जा भी दोगुनी हो जाएगी। आइए जानें कुछ आसान टिप्स, जिनसे घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाई जा सकती है।

दिन की अच्छी शुरुआत

सुबह सुबह घर में ताजगी और सुकून का माहौल बनाइए। खिड़कियां खोलकर ताजी हवा और धूप अंदर आने दें। हल्का संगीत या मंत्रों की ध्वनि भी घर में पॉजिटिव वाइब्स लाती है।

साफ सफाई

बिखरा हुआ घर मन पर भी बोझ डालता है। रोजमर्रा की साफ-सफाई और सामान को व्यवस्थित रखने से घर में सकारात्मकता और ताजगी बनी रहती है।

इनडोर प्लांट्स

घर में छोटे-छोटे गमले या हरे पौधे लगाएं। ये न सिर्फ ऑक्सीजन देंगे बल्कि नेचुरल पॉजिटिविटी भी फैलाएंगे। तुलसी, मनी प्लांट और बांस जैसे पौधे शुभ माने जाते हैं।

फैमिली टाइम

तकनीक और व्यस्तता के बीच परिवार के साथ मिलकर बातें करना, हंसना या एक साथ खाना खाना, यह सब घर में पॉजिटिविटी और खुशियां भरता है।

नेगेटिविटी को कहें NO

बहुत ज्यादा शिकायतें, बहस या तनावपूर्ण माहौल से घर का संतुलन बिगड़ता है। कोशिश करें कि घर में हल्की-फुल्की बातें और सकारात्मक सोच को ही जगह मिले।

आपको यह समझना होगा कि घर में सकारात्मक ऊर्जा फैलाना किसी बड़े खर्च या मेहनत की बात नहीं है। यह छोटी-छोटी आदतों और सजगता से संभव है। अगर घर का हर कोना साफ, रोशन और प्यार से भरा होगा तो उसमें रहने वाले हर शख़्स का मन भी खुश और शांत रहेगा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Suneet Singh author

सुनीत सिंह टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 साल का अनुभव है। न्यूज़रूम में डेस्क पर...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited