Hindi Diwas 2025 Shayari, हिंदी दिवस पर शायरी: हिंदी हमारी शान है, हिंदी से हिन्दुस्तान है.., हिंदी दिवस की शायरी से अपनों को दें खास दिन की शुभकामनाएं

Hindi Diwas 2025 Shayari, हिंदी दिवस पर शायरी
Hindi Diwas 2025 Shayari (हिंदी दिवस पर शायरी): हिंदी भाषा भारत देश की आन, बान और शान है। यह वह भाषा है जिसपर हर हिंदुस्तानी गर्व करता है। इसी हिंदी के गौरव में प्रत्येक वर्ष पूरे भारतवर्ष में हिंदी दिवस मनाया जाता है। यह खास दिन हमें याद दिलाता है कि हिंदी हैं हम वतन हैं, हिंदोस्तान हमारा। हिंदी सिर्फ हम हिंदुस्तानियों के लिए भाषा भर नहीं है, यह हमारी एकता, विविधता और समृद्ध संस्कृति का भी प्रतीक है। आज हिंदी दिवस के इस खास मौके पर अगर आप अपने किसी खास को शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं। यहां देखें हिंदी दिवस की शुभकामना शायरी:
Hindi Diwas 2025 Wishes Shayari in Hindi
1. विचारों का इसमें समावेश,
हिंदी से है अपना विशेष।
आओ मिलकर इसे अपनाएं,
भारत को और समृद्ध बनाएं।
हिंदी दिवस की बधाई
2. हर दिल में बसे है हिंदी, हर जुबां पर ये नाम,
हिंदी से ही रोशन होगा, अपना देश, अपना धाम।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
3. हिंदी दिवस है आज का दिन,
करते हैं इसका हम अभिनंदन।
नमन करें इस प्यारी भाषा को,
जो करती है भारत का वंदन।
हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं
Happy Hindi Diwas 2025 Wishes Images in Hindi
4. हिंदी दिवस पर है प्रण, इसे ऊंचाइयों पर ले जाएंगे,
मातृभाषा का मान बढ़ाकर, नया इतिहास बनाएंगे।
हिंदी दिवस 2025 की बधाई
5. हमारी आन-बान-शान है हिंदी,
हर हिंदुस्तानी की पहचान है हिंदी
हमारा दिल हमारी जान है हिंदी,
हम सबका अभिमान है हिंदी
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
6. हिंदी में बातें करना, है सच्ची अपनी पहचान,
हमारी जान, हमारी शान, हिंदी से है हिन्दुस्तान!
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Hindi Diwas Shayari Wishes
7. हिंदी जीवन का आधार है,
हमें अपनी मातृभाषा से बहुत प्यार है।
हिंदी में बसे हमारे संस्कार हैं,
आप सभी को हिंदी में मेरा नमस्कार है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
8. हिंदी हमारी शान है, हिंदी से हिन्दुस्तान है,
देश की भाषा हिंदी है, हम सबका अभिमान है।
हिंदी दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं
9. हिंदी भाषा में प्यार है, विश्वास है, अपनेपन का एहसास है।
हम सभी के दिल के करीब है हिंदी, हमें अपनों सी अजीज है हिंदी।
हिंदी में स्नेह है, हिंदी में दुलार है।
हिंदी हमारा अभिमान है, हमारा श्रंगार है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
Hindi Diwas Wishes Messages in Hindi
10. भारत मां के भाल पर सजी स्वर्णिम बिंदी हूं,
मैं भारत की बेटी आपकी अपनी हिंदी हूं।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
11. हिंदी का परचम पूरे विश्व में लहराना है,
जोर-शोर से हिंदी भाषा का डंका बजाना है।
इस हिंदी दिवस हमने यही ठाना है।
हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं।
12. मां की लोरी है हिंदी,
पापा की डांट है हिंदी।
हिंदी भाषा नहीं जीवन का अंग है,
हिंदी हर पल हमारे संग है।
हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
13. समुद्र में मिलती हैं नदियों की धाराएं
हिंदी भाषा सबकी संगम है
शब्द, वाक्य, लिपि से भी आगे
हिंदी पर हमार भरोसा अनुपम है।
हिंदी दिवस 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं।
हिंदी दिवस 2025 की इन शुभकामना शायरी के साथ आइए हम प्रण लें कि हर हाल में अपनी राजभाषा हिंदी के गौरव को बढ़ाने का काम करेंगे। पूरी दुनिया को दिखा देंगे कि हिंदी हमारी शान है, हिंदी से हिन्दुस्तान है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लाइफस्टाइल (Lifestyle News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सुनीत सिंह टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में बतौर डिप्टी न्यूज़ एडिटर कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 साल का अनुभव है। न्यूज़रूम में डेस्क पर...और देखें

हिंदी दिवस 2025 की शुभकामनाएं LIVE: हमारी जान, हमारी शान, हिंदी से है हिन्दुस्तान.., देखें हिंदी दिवस की शुभकामना शायरी, कोट्स, संदेश और तस्वीरें

Shayari on Hindi: हिंदी पर शायरी जीत लेगी दिल, यहां देखें हिंदी भाषा पर शयारी, हिंदी पर 20+ शायरी

Hindi Diwas 2025: हिंदी दिवस पर पढ़ें हरिवंश राय बच्चन की 5 प्रमुख कविताएं, जीवन के दुखों से लड़ने की मिलेगी प्रेरणा

चेहरे के लिए वरदान है बेसन, लगाने से दूर होते हैं ये स्किन प्रॉब्लम्स

International Chocolate Day 2025 Wishes Quotes: इंटरनेशनल चॉकलेट डे आज, इन शुभकामना कोट्स, संदेशों से अपनों के जीवन में घोलें मिठास
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited