27 August History: भारत में श्रमजीवी संघ व प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना, जेट ईंधन वाले विश्व के पहले विमान की उड़ान पढ़ें 27 अगस्त का इतिहास
प्रत्येक धर्म में ग्रंथों को पवित्रतम स्थान हासिल है। (27 August History in Hindi) हिंदुओं में गीता, मुसलमानों में कुरान, ईसाइयों में बाइबिल की तरह ही सिखों में गुरु ग्रंथ साहिब पूजनीय पवित्र ग्रंथ है। (27 August History in India) सिख इतिहास में 27 अगस्त का विशेष महत्व है। (27 August Historical Events) दरअसल सिखों के लिए सर्वाधिक श्रद्धेय अमृतसर के हरमंदिर साहिब में 1604 को 27 अगस्त के ही दिन गुरु ग्रंथ साहिब की स्थापना की गई थी। (27 August ka Itihas) देश-दुनिया के इतिहास में 27 अगस्त की तारीख पर दर्ज कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

श्रमजीवी संघ की स्थापना
1556: रोमन सम्राट चार्ल्स पंचम ने अपने भाई फर्डिनेंड प्रथम के लिए गद्दी खाली की। 1604 : अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में आदि ग्रंथ साहिब की स्थापना। 1870: भारत के पहले मजदूर संगठन के रूप में श्रमजीवी संघ की स्थापना की गई। 1781 : हैदर अली ने ब्रिटिश सेना के खिलाफ पल्लीलोर का युद्ध लड़ा।

जेट ईंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से भरी उड़ान
1789 : फ्रांस की नेशनल असेंबली ने ‘‘मानव और नागरिक के अधिकारों की घोषणा’’ की। 1908 : क्रिकेट के सर्वकालिक महान बल्लेबाज सर डॉन जॉर्ज ब्रैडमैन का जन्म। 1939 : जेट ईंधन वाले विश्व के पहले विमान ने जर्मनी से पहली उड़ान भरी।

प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना
1947 : आजादी मिलने के 12 दिन के भीतर देश की अपनी समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की स्थापना। 1950 : टेलीविजन की दुनिया के इतिहास में बीबीसी ने पहली बार सीधा प्रसारण किया।

27 अगस्त का इतिहास
1985 : नाइजीरिया में सैनिक क्रांति में मेजर जनरल मुहम्मद बुहारी की सरकार का तख्तापलट। जनरल इब्राहिम बाबनगिदा नये सैनिक शासक बने।1990 : वाशिंगटन स्थित इराकी दूतावास के 55 में से 36 कर्मचारियों को अमेरिका ने निष्कासित कर दिया।

सोवियत संघ से आजाद हुआ मोलदोवा
1991 : मोलदोवा ने सोवियत संघ से आजाद होने की घोषणा की। 1999 : भारत ने करगिल संघर्ष के दौरान अपने यहां बंदी बनाये गये पाकिस्तानी युद्धबंदियों को रिहा किया। 2003 : साठ हजार वर्षों के अंतराल के बाद मंगल गृह, पृथ्वी के सबसे नजदीक पहुंचा।

शौकत अजीज बने पाकिस्तान के पीएम
2004 : पाकिस्तान के वित्त मंत्री शौकत अजीज ने देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला। 2018 : भारत के नीरज चोपड़ा ने जकार्ता एशियाई खेलों की पुरुष भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता।

लखनऊ मंडल के आठ स्टेशनों का बदला गया नाम
2018 : सस्ती उड़ान सेवा देने वाली विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने देश की पहली जैव जेट ईंधन से चलने वाली परीक्षण उड़ान का परिचालन किया। 2024 : उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के आठ स्टेशनों का नाम बदलकर संतों और स्वतंत्रता सेनानियों तथा स्थानीय आश्रमों के नाम पर रखा। (भाषा इनपुट)

जो रूट ने रच दिया इतिहास, बन गए दुनिया के ऐसे पहले खिलाड़ी

पिज्जा-बर्गर भी खाते हैं फिर भी रहते हैं स्लिम-ट्रिम, क्या है विक्की कौशल का फिटनेस फंडा, जानिए सीक्रेट डाइट

कंप्यूटर साइंस का घट गया ट्रेंड! IT सेक्टर में इंजीनियरिंग के इस ब्रांच की डिमांड, मिल रहा करोड़ों का पैकेज

स्विट्जरलैंड नहीं जा पा रहे हैं तो जाएं 'मिनी स्विट्जरलैंड', नैनीताल से सिर्फ 3 घंटे दूर

फाइनल में हैट्रिक लेकर मोहम्मद नवाज ने रचा इतिहास

दिल्ली NCR और लद्दाख में सोने की तस्करी पर ED की रेड; चीन-लद्दाख नेटवर्क का मास्टरमाइंड हुआ बेनकाब

Ukraine News: पूर्वी यूक्रेन के एक गांव पर रूसी ग्लाइड बम से हमला, 21 लोगों की मौत

Asia Cup 2025: राशिद खान ने व्यवस्था पर उठाए सवाल, बोले- 'दुबई में रहना और अबु धाबी में खेलना गलत'

'कबूतरी बोले कबूतर से...', गाने पर छोटे से बच्चे ने किया ऐसा डांस, सोशल मीडिया पर लोग कहने लगे 'बॉलीवुड का बाप'

नए राजनीतिक दल के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में चुनाव आयोग ने किया बदलाव, अब संस्थापक सदस्यों की होगी जांच
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited