​फ्लॉप फिल्मों की नानी कही जाती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, कास्टिंग करते हुए मेकर्स के भी कांप जाते हैं हाथ-पाँव​

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक एक्टर हिट होता है तो एक एक्टर फ्लॉप होता है। हिट-फ्लॉप का ये दौर चलता ही रहता है। इनमें से कुछ स्टार्स ऐसे होते हैं जो आग में तपकर हीरा बन जाते हैं। वहीं कुछ स्टार्स वो होते हैं जो इस रेस में पीछे छूट जाते हैं। आज हम बॉलीवुड की उन हसीनाओं की बात करेंगे जिन्होंने अपनी करियर में फिल्में तो की लेकिन इसमें से अधिकतर फिल्में फ्लॉप साबित हुई।

फ्लॉप फिल्मों की महारानी का मिला टैग
01 / 07
Image Credit : Social Media

फ्लॉप फिल्मों की महारानी का मिला टैग

बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर एक्ट्रेस हिट होने का सपना लेकर आती है। फिल्मों में आने के बाद हर हसीना चाहती है लोग उनकी फिल्मों को ज्यादा से ज्यादा देखें लेकिन हर बार ऐसा नहीं हो पाता है। बॉलीवुड की कुछ हसीनाएं ऐसी भी हैं जिन्होंने फिल्मों के लिए मेहनत तो खूब की लेकिन हिट एक्ट्रेस का खिताब नहीं जीत पाई। इस लिस्ट में कंगना रनौत से लेकर अमीषा पटेल का नाम शामिल है।

कंगना रनौत
02 / 07
Image Credit : Social Media

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने अपने करियर में हर तरह के किरदार किए। अपनी मेहनत से कंगना रनौत ने फिल्मों में छाने का काम किया। लेकिन उनकी अधिकतर फिल्में फ्लॉप ही साबित हुई। कंगना ने अपने करियर में करीब 21-22 फ्लॉप फिल्में दी है।

ईशा देओल
03 / 07
Image Credit : Social Media

ईशा देओल

अभिनेत्री हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल बॉलीवुड में अपना करियर बनाने आई थी। उन्हें कई फिल्में ऑफर हुई एक्ट्रेस ने 15 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी अधिकतर फिल्में फ्लॉप रही। इनमें से एक धूम ही है जो कमाल कर पाई थी।

अमीषा पटेल
04 / 07
Image Credit : Social Media

अमीषा पटेल

अमीषा पटेल ने अपने करियर की शुरुआत में ही बड़ी हिट फिल्म दी थी। जिसके बाद अमीषा पटेल से मेकर्स की उम्मीदें बढ़ गई थी। हालांकि गदर देने के बाद अमीषा पटेल के खाते में सारी फ्लॉप फिल्में आती चली गई।

सोनम कपूर
05 / 07
Image Credit : Social Media

सोनम कपूर

अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने अपने करियर में हिट से ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं। सोनम कपूर ने अब फिल्मों से ब्रेक ले लिया है। वह अब लंदन में शिफ्ट हो गई है।

परिणीति चोपड़ा
06 / 07
Image Credit : Social Media

परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया था। यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। उसके बाद परिणीति हंसी तो फंसी, शुद्ध देसी रोमांस समेत कई फिल्मों में नजर आई, जो एवरेज साबित हुई। परिणीति चोपड़ा ने अपने करियर में 14 से 15 फिल्में की जिसमें से 9 फ्लॉप साबित हुई।

सोनाक्षी सिन्हा
07 / 07
Image Credit : Social Media

सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा ने करियर की शुरुआत सलमान खान की दबंग के साथ की थी। यह फिल्म तो बड़ी हिट हुई लेकिन सोनाक्षी ने इसके बाद 10 से भी ज्यादा फ्लॉप फिल्में दी हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited