यात्रा

वीकेंड पर परिवार संग बनाएं घूमने का प्लान, लखनऊ के पास ये 4 शानदार डेस्टिनेशन

Family Trip Near Lucknow: परिवार के साथ सुकूनभरी छुट्टियां बिताने के लिए अगर आप किसी शानदार टूरिस्ट डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो ये लेख आपके लिए ही है। लखनऊ के पास आप इन 4 जगहों पर फैमिली ट्रिप का प्लान कर सकते हैं जो आपको ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक या धार्मिक माहौल का अनुभव करा देगा।
Tourist Places Near Lucknow (photo: canva)

Tourist Places Near Lucknow (photo: canva)

Tourist Places Near Lucknow: लखनऊ के पास फैमिली ट्रिप का अगर आप प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। इस आर्टिकल में हमने 4 जगहों के बारे में डिटेल में बताया है जो लखनऊ के बेहद पास हैं और जहां आप ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, प्राकृतिक या धार्मिक वातावरण का अनुभव करने के लिए जा सकते हैं।

Within 100 Kms: ऋषिकेश के पास बसा है स्वर्ग जैसा हिल स्टेशन, भट की दाल और पहाड़ी व्यंजन के लिए है फेमस

दुधवा नेशनल पार्क: बच्चों और नेचर लवर्स के लिए अगर आप किसी ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो दुधवा नेशनल पार्क जा सकते हैं। लखनऊ से लगभग 230 किमी की दूरी पर दुधवा नेशनल पार्क स्थित है। पक्षी दर्शन और जंगल सफारी के लिए यहां जाया जा सकता है।

नैमिषारण्य: लखनऊ से लगभग 90 किमी की दूरी पर नैमिषारण्य स्थित है। हिंदू धर्म के प्रमुख तीर्थों में से एक नैमिषारण्य बहुत ही शांत और आध्यात्मिक वातावरण के लिए जाना जाता है। चक्र तीर्थ, व्यास गद्दी, ललिता देवी मंदिर यहां का मुख्य आकर्षण है।

प्रयागराज: लखनऊ से लगभग 200 किमी की दूरी पर प्रयागराज घूमने का आप प्लान कर सकते हैं। पवित्र संगम स्नान, ऐतिहासिक स्मारक और धार्मिक अनुभव के लिए यहां जाया जा सकता है। संगम, त्रिवेणी, खुसरो बाग, आनंद भवन यहां का मुख्य आकर्षण है।

अयोध्या: परिवार के साथ शांति और आस्था से जुड़ने के लिए अगर आप ट्रैवल प्लान कर रहे हैं तो अयोध्या जरूर जाएं। लखनऊ से लगभग 135 किमी की दूरी पर अयोध्या बसा हुआ है। राम जन्मभूमि, सरयू नदी, हनुमानगढ़ी अयोध्या का मुख्य आकर्षण है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। यात्रा (Travel News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़े हुए हैं। मूल रूप से ये उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर से ताल्लुक रखते हैं। प्रभात को ट्रैवल, ला...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited