यात्रा

भारत में स्थित 4 अद्भुत गुफाएं, जहां मिलेगा अनोखा अनुभव, बिना घूमे यात्रा अधूरी

Cave Destinations India: अगर आप एडवेंचर और इतिहास के शौकीन हैं और किसी यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेश की तलाश में हैं तो भारत की ये 4 गुफाएं आपकी ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल हो सकती हैं। नेचर लवर्स के लिए ये जगह जन्नत से कम नहीं है जहां आप दोस्तों या फिर परिवार के साथ जाने का प्लान कर सकते हैं।
cave destinations India (photo: canva)

cave destinations India (photo: canva)

Adventure Caves India: घुमक्कड़ लोग हमेशा से ही यूनीक ट्रैवल डेस्टिनेशन की तलाश में रहते हैं। रोमांच की चाह में आपको विदेश जाने की जरूरत नहीं है क्योंकि विविधता से भरे हमारे देश भारत में कई ऐसी गुफाएं हैं जो ना केवल प्राकृतिक चमत्कार हैं बल्कि धार्मिक और ऐतिहासिक दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण हैं। परिवार के साथ या फिर सोलो ट्रिप पर आप इन 4 जगहों को एक्सप्लोर करने का प्लान कर सकते हैं।

Within 100 Kms: ऋषिकेश के पास बसा है स्वर्ग जैसा हिल स्टेशन, भट की दाल और पहाड़ी व्यंजन के लिए है फेमस

एलोरा की गुफाएं: महाराष्ट्र में स्थित विश्व धरोहर स्थल एलोरा की गुफाएं इस लिस्ट में नंबर 1 पर शामिल हैं। विशाल कटा हुआ गुफा मंदिर, कार्विंग कला, धार्मिक चित्रकारी इन गुफाओं की खासियत है। बौद्ध, जैन और हिन्दू धर्मों के मंदिर यहां शामिल हैं।

बोर्रा गुफाएं: आंध्र प्रदेश में स्थित बोर्रा गुफाएं इस लिस्ट में नंबर 2 पर शामिल है। प्राकृतिक संरचनाएं और भूमिगत झरना इन गुफाओं की खासियत है। विशाखापट्टनम के पास स्थित ये गुफाएं प्राकृतिक चूना पत्थर की गुफा हैं जो रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए जन्नत से कम नहीं है।

एडम्स पीक गुफा: तमिलनाडु में स्थित एडम्स पीक गुफा को इस लिस्ट में नंबर 3 पर शामिल किया गया है। पौराणिक महत्व और प्राकृतिक सुंदरता इन गुफाओं की खासियत है। कई पुरातात्विक अवशेष यहां मिले थे इसे पांडव गुफा भी कहा जाता है।

कांगड़ा गुफाएं: हिमाचल प्रदेश में स्थित कांगड़ा गुफाएं इस लिस्ट में नंबर 4 पर शामिल हैं। पहाड़ी प्राकृतिक दृश्य और प्राचीन इतिहास इन गुफाओं की खासियत है। पहाड़ों में छुपी हुई ये गुफाएं अनोखा अनुभव देती हैं। प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ इनका धार्मिक महत्व भी है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। यात्रा (Travel News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाऊ हिंदी डिजिटल में फीचर डेस्क से जुड़े हुए हैं। मूल रूप से ये उत्तर प्रदेश के लखनऊ शहर से ताल्लुक रखते हैं। प्रभात को ट्रैवल, ला...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited