Manisha Rani ने व्हाइट आउटफिट पहन बीच पर दिखाई अदाएं, फोटोज देख फैंस बोले- कोई इतना खूबसूरत कैसे...

Manisha Rani Gives Pose On Beach In White Outfit: टीवी और भोजपुरी की चर्चित एक्ट्रेस मनीषा रानी की हाल ही में कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह व्हाइट आउटफिट पहने पोज देती नजर आईं। उनकी फोटोज देख लोग तारीफ करते नहीं थक रहे।

मनीषा रानी की तस्वीरें हुईं वायरल
01 / 07
Image Credit : Manisha Rani Instagram

मनीषा रानी की तस्वीरें हुईं वायरल

Manisha Rani Gives Pose On Beach In White Outfit: टीवी और भोजपुरी की चर्चित एक्ट्रेस मनीषा रानी ने अपने अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान कायम की है। मनीषा रानी का अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है। मनीषा रानी सोशल मीडिया के जरिए फैंस से भी खूब जुड़ी रहती हैं। हाल ही में मनीषा ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह व्हाइट शॉर्ट ड्रेस पहने बीच पर पोज देती नजर आईं। उनकी तस्वीरें देख फैंस भी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं मनीषा रानी की इन फोटोज पर-

बीच पर एंजॉय करती दिखीं मनीषा रानी
02 / 07
Image Credit : Manisha Rani Instagram

बीच पर एंजॉय करती दिखीं मनीषा रानी

मनीषा रानी अपनी फोटोज में व्हाइट शॉर्ट ड्रेस पहने एंजॉय करती नजर आईं। तस्वीरों में मनीषा रानी का अंदाज देखने लायक रहा। बता दें कि मनीषा रानी ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' से खूब लाइमलाइट बटोरी है।

मुड़-मुड़कर दिये पोज
03 / 07
Image Credit : Manisha Rani Instagram

मुड़-मुड़कर दिये पोज

मनीषा रानी बीच पर मुड़-मुड़कर पोज देती नजर आईं। उनका अंदाज दिन पर दिन ग्लैमरस होता जा रहा है। उनकी ये फोटोज देखते ही देखते सुर्खियों में आ गईं।

मनीषा रानी ने खूब दिखाई अदाएं
04 / 07
Image Credit : Manisha Rani Instagram

मनीषा रानी ने खूब दिखाई अदाएं

मनीषा रानी ने बीच पर अपनी अदाएं दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। खुले बालों में और बैकलेस ड्रेस में मनीषा रानी ने जमकर फोटोज क्लिक कराईं। बता दें कि मनीषा की ये तस्वीरें मालदीव से जुड़ी हैं।

फोटोज पर हुई लाइक्स की बरसात
05 / 07
Image Credit : Manisha Rani Instagram

फोटोज पर हुई लाइक्स की बरसात

मनीषा रानी की तस्वीरों पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। तस्वीरों को अभी तक 30 हजार से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं लोग कमेंट्स में भोजपुरी क्वीन की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

असमंजस में पड़ीं मनीषा रानी
06 / 07
Image Credit : Manisha Rani Instagram

असमंजस में पड़ीं मनीषा रानी

मनीषा रानी अपनी तस्वीरों के लिए कैप्शन नहीं तय कर पाईं। ऐसे में उन्होंने फोटोज को साझा करते हुए फैंस से पूछा, "कैप्शन बताओ यार।"

मनीषा की खूबसूरती पर फिदा हुए लोग
07 / 07
Image Credit : Manisha Rani Instagram

मनीषा की खूबसूरती पर फिदा हुए लोग

मनीषा रानी की तस्वीरें देख लोग उनकी खूबसूरती की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "खूबसूरत रानी।" तीसरे यूजर ने लिखा, "फायर...।"

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited