Nirmal Kapoor Dies: अनिल कपूर के बंगले पर पहुंचेगा मां निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर, जाह्नवी कपूर-बोनी कपूर की आंखें नम
Nirmal Kapoor Death: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) की मां निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor) का 2 मई के दिन देहान्त हो गया। निर्मल कपूर काफी लम्बे से बीमार चल रही थीं, जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर जल्द ही अनिल कपूर के बंगले पर पहुंचेगा, जहां कपूर परिवार इकट्ठा होने लगा है।
अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर की 90 साल की उम्र में मृत्यु, घर में पसरा मातम
Nirmal Kapoor Death: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने 2 मई के दिन अपनी मां को खो दिया। अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर 90 साल की उम्र में अपना खुशहाल परिवार छोड़कर चल बसी। निर्मल कपूर की मृत्यु की खबर से पूरे घर में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, कपूर परिवार निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर लेकर अनिल कपूर के बंगले पर पहुंचेगा, जहां लोगों ने इकट्ठा होना शुरू कर दिया है। बोनी कपूर, वीर पहाड़िया, शनाया कपूर और बोनी कपूर कुछ देर पहले ही अनिल कपूर के बंगले पर पहुंचे हैं। आइए आपको अनिल कपूर के बंगले से सामने आ रही तस्वीरें दिखाते हैं...
90 साल की उम्र में Nirmal Kapoor ने ली आखिरी सांस
बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर ने 90 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली। निर्मल कपूर ने जब दुनिया को अलविदा कहा तब वो 90 साल की थीं।
लम्बे समय से बीमार चल रही थीं Nirmal Kapoor
खबरों की मानें तो अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर काफी लम्बे समय से बीमार चल रही थीं। परिवार ने उनका इलाज कराने के लिए कोकिलाबेन अस्पताल का रुख किया था लेकिन वहां से वो वापस न आ सकी।
Boney Kapoor पहुंचे अनिल कपूर के बंगले पर
खबरों की मानें तो निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर कुछ ही देर में अनिल कपूर के बंगले पर पहुंचेगा। बोनी कपूर मां का वहीं पर इंतजार कर रहे हैं। अनिल कपूर के बंगले के बाहर से बोनी कपूर की ये तस्वीर बता रही है कि वो इस वक्त अंदर से कितने दुखी हैं।
वीर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर भी पहुंचे अनिल कपूर के बंगले पर
जैसे ही जाह्नवी कपूर को दादी निर्मल कपूर की मृत्यु की खबर मिली, वैसे ही वो अपने बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया के साथ चाचा अनिल कपूर के बंगले पर पहुंच गई। जब जाह्नवी वीर से बात कर रही थीं, तब मीडिया ने दोनों को कैमरे में कैद किया।
नातिन अंशुला कपूर दिखीं चिंतित
दादी निर्मल कपूर की मृत्यु की खबर के बाद कपूर परिवार का हर सदस्य निराश और परेशान है। अंशुला कपूर के चेहरे पर नजर आ रहा दुख बता रहा है कि वो अपनी दादी को कितना मिस करने वाली हैं।
एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में बन गया कैच छूटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
श्री श्री रविशंकर का हेल्दी मंत्र! बोले फिट रहने के लिए जरूर अपनाएं खानपान की ये सिंपल सी आदतें
अंदर से कैसी दिखती है यूपी की नंबर वन यूनिवर्सिटी BHU, एडमिशन के लिए लगती है लंबी लाइन
iPhone 17 Series: 4 नए आईफोन हुए लॉन्च, जानें सभी की भारत में कीमत और फीचर्स
डेवाल्ड ब्रेविस ने SA20 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, IPL से इतने करोड़ रुपए ज्यादा होगी कमाई
आपने कभी skateboarding करता हुआ डॉगी देखा क्या? सोशल मीडिया पर इस Viral Video ने लाई आंधी
Nepal जेल से भागे कैदियों को SSB ने भारत के सिद्धार्थनगर बॉर्डर पर पकड़ा, सीमा पर कड़ी चौकसी
सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट में सीधे अग्रिम जमानत याचिका दाखिल करने की प्रथा पर जताई आपत्ति
दुनिया में अब कमजोर नहीं, मोटापे से जूझ रहे बच्चों की संख्या हो गई है ज्यादा, UNICEF की नई रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
Bihar STET Notification 2025: जारी हो गया बिहार एसटीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन, जानें कब तक कर सकेंगे अप्लाई
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited