Nirmal Kapoor Dies: मां निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर लेकर घर पहुंचे अनिल कपूर, एम्बुलेंस में साथ दिखे अर्जुन कपूर-संजय कपूर
Nirmal Kapoor Dies: बॉलीवुड कलाकार अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर की मृत्यु की खबर ने पूरी इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। निर्मल कपूर की मृत्यु की खबर सुनते ही पूरा बॉलीवुड अनिल कपूर के बंगले की तरफ बढ़ रहा है। अनिल कपूर भी मृत मां का पार्थिव शरीर लेकर घर पहुंच चुके हैं, जो तस्वीरें आप इस रिपोर्ट में नीचे देख सकते हैं

Nirmal Kapoor Death: एम्बुलेंस में मां निर्मला का शरीर लेकर घर आए अनिल कपूर, भतीजे अर्जुन ने दिया साथ
Nirmal Kapoor Death: बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर अपनी दिवंगत मां निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर लेकर घर पहुंच चुके हैं। अनिल कपूर जब घर के अंदर जा रहे थे, तब उनको मीडिया ने अपने कैमरे में कैद किया। अनिल कपूर के साथ एम्बुलेंस में उनके भतीजे अर्जुन कपूर, भाई संजय कपूर और बहन रीना कपूर मौजूद थीं। मृत मां को घर लेकर पहुंचे अनिल कपूर की आंखें गमगीन दिखीं। अनिल के घर पहुंचने से पहले कई बॉलीवुड सितारे और घरवाले उनके बंगले पर पहले से मौजूद थे। आइए आपको अनिल कपूर के बंगले से सामने आई एक्सक्लूसिव फोटोज दिखाते हैं...

संजय कपूर-रीना कपूर चेहरों पर दिखा मां को खोने का गम
अर्जुन कपूर और अनिल कपूर के साथ एम्बुलेंस में संजय कपूर और रीना कपूर भी मौजूद थे। इन दोनों के उदास चेहरे मां की जाने का गम बयां कर रहे थे।

दादी निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर लेकर पहुंचे अर्जुन कपूर
अभिनेता अर्जुन कपूर अस्पताल से अपनी मृत दादी निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर लेकर चाचा अनिल कपूर के बंगले पर पहुंचे।

Boney Kapoor करने पहुंचे सारी तैयारियां
मां निर्मल कपूर की मृत्यु के बाद बोनी कपूर तुरंत अनिल कपूर के बंगले पर पहुंच गए थे ताकि सारी तैयारियां की जा सकें।

Janhvi Kapoor ने भी संभाला मोर्चा
जाह्नवी कपूर भी चाचू अनिल के बंगले के बाहर नजर आई। दादी के अंतिम दर्शन की तैयारियां जाह्नवी कपूर ही करवा रही थीं।

Anshula Kapoor ने कॉल करके किया घरवालों को इन्फॉर्म
अंशुला कपूर लगातार फोन के माध्यम से दादी निर्मला कपूर की मृत्यु की खबर परिवारवालों को देती हुई दिखाई दीं।

Harshvardhan Kapoor भी दिखे उदास
अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर दादी के चले जाने से काफी उदास दिखे। वो अकेले ही अनिल कपूर के बंगले के बाहर नजर आए।

बहू Maheep Kapoor भागते-भागते पहुंची
निर्मल कपूर की सबसे छोटी बहू महीप कपूर सास की मृत्यु की खबर सुनते ही भागते हुए अनिल कपूर के बंगले पर पहुंची।

दामाद Sandeep Marwah भी पहुंचे
निर्मल कपूर के दामाद संदीप मारवाह भी सास के अंतिम दर्शन करने के लिए साले अनिल कपूर के बंगले पर पहुंचे।

उदास Javed Akhtar भी हुए स्पॉट
जावेद अख्तर कपूर खानदान के काफी करीबी हैं। उन्हें भी मीडिया ने उदास चेहरे के साथ स्पॉट किया।

पद्मिनी कोल्हापुरे भी दिखीं अनिल के बंगले के बाहर
अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरी भी निर्मल कपूर की मौत की खबर सुनते ही अनिल के घर पहुंच गईं। पद्मिनी भी कपूर परिवार की अच्छी दोस्त हैं।

एशिया कप 2025 के पहले ही मैच में बन गया कैच छूटने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

श्री श्री रविशंकर का हेल्दी मंत्र! बोले फिट रहने के लिए जरूर अपनाएं खानपान की ये सिंपल सी आदतें

अंदर से कैसी दिखती है यूपी की नंबर वन यूनिवर्सिटी BHU, एडमिशन के लिए लगती है लंबी लाइन

iPhone 17 Series: 4 नए आईफोन हुए लॉन्च, जानें सभी की भारत में कीमत और फीचर्स

डेवाल्ड ब्रेविस ने SA20 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, IPL से इतने करोड़ रुपए ज्यादा होगी कमाई

Nepal Updates: सेना ने संभाली सुरक्षा की कमान, धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात, इमारतों से उठ रहा धुंआ, सड़कें वीरान

डायरेक्ट कनेक्ट होंगे दिल्ली-यूपी-बिहार, दिवाली-छठ पर चलने वाली है पहली 'वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस'; किराया सिर्फ इतना

iPhone 17 सीरीज लॉन्च के साथ बंद हुए ये पॉपुलर आईफोन, देखें लिस्ट

शुभ रहेगा गुरुवार, इस तिथि पर की थी भगवान विष्णु ने काशी में शिवलिंग की स्थापना, बन रहा ये खास योग

Jolly LLB 3 Trailer Fan Review: अक्षय-अरशद-सौरभ की तिकड़ी ने हंसा-हंसाकर किया लोट-पोट, फैंस बोले "2025 की बेस्ट मूवी होगी..."
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited