2025 में सलमान-ऋतिक सहित इन 7 एक्टर्स की निकल गई हेकड़ी, फ्लॉप्स देकर मेकर्स को बनाया कंगाल

Actors Movies Flop in 2025: सलमान खान से लेकर ऋतिक रोशन सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई एक्टर्स की फिल्में साल 2025 में रिलीज तो हुई लेकिन उन्हें बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

01 / 08
Share

2025 में सलमान-ऋतिक सहित इन 7 एक्टर्स की निकल गई हेकड़ी...

Actors Movies Flop in 2025: साल 2025 में अब तक कई बॉलीवुड मूवीज दस्तक दे चुकी हैं। अब तक रिलीज हुई फिल्मों में 'छावा' से लेकर 'सैयारा' सहित कई बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई हैं तो ज्यादातर फिल्मों को मुंह की खानी पड़ी है। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको बॉलीवुड के उन बड़े-बड़े एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी फिल्मों ने फ्लॉप होने के बाद निर्माताओं को तगड़ा नुकसान पहुंचाया है। आइए देखें ये लिस्ट...

02 / 08
Photo : IMDb

कंगना रनौत

बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस कंगना रनौत का एक्टिंग करियर खतरें में है। इस साल रिलीज हुई कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' भी फ्लॉप ही रही है।

03 / 08
Photo : IMDb

शाहिद कपूर

साल 2025 की शुरुआत में शाहिद कपूर की एक्शन ड्रामा 'देवा' रिलीज हुई थी। इस मूवी में शाहिद कपूर के साथ पूजा हेगड़े नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

04 / 08
Photo : IMDb

अर्जुन कपूर

अर्जुन कपूर ने बीते कुछ सालों में एक भी बड़ी हिट नहीं दी है। इस साल रिलीज हुई अर्जुन कपूर की फिल्म 'मेरे हस्बैंड की बीवी' का भी बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिला था।

05 / 08
Photo : IMDb

सलमान खान

सलमान खान की 'सिकंदर' ने भी इसी साल बड़े परदे पर दस्तक दी थी। इस मूवी में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। यह मूवी भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही रही।

06 / 08
Photo : IMDb

अक्षय कुमार

साल 2025 में अक्षय कुमार की स्काई फाॅर्स' से लेकर 'हाउसफुल 5' सहित कई मूवीज रिलीज हुईं। इन मूवीज से निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं लेकिन इन सभी ने खास कमाई नहीं की।

07 / 08
Photo : IMDb

ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन की एक्शन थ्रिलर बेस्ड मूवी 'वॉर 2' रिलीज हुई। फिल्म अभी भी निराशाजनक कमाई कर रही है। 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह मूवी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये कमा नहीं पाई है।

08 / 08
Photo : IMDb

टाइगर श्रॉफ

टाइगर श्रॉफ की एक्शन मूवी 'बागी 4' 5 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस मूवी को बनने में मेकर्स ने 100 करोड़ रुपये के ज्यादा खर्च किए हैं। इस मूवी की कमाई में हर दिन गिरती जा रही है।