कई पीढ़ियों को परेशान करता है पितृ दोष, जानें पितरों की शांति के लिए कौन सा उपाय करना चाहिए?

Pitru Paksha Ke Upay: सनातन शास्त्रों में पितृपक्ष का विशेष महत्व बताया गया है। इस दौरान पितरों का तर्पण श्राद्ध, पिंडदान और उन्हें प्रसन्न करने की हर कोशिश की जाती है। यहां हम आपको पितृपक्ष के कुछ खास उपाय बता रहे हैं, जो आपको पितृ दोष से मुक्ति दिला सकते हैं।

पितृपक्ष के उपाय
01 / 07
Image Credit : IStock

पितृपक्ष के उपाय

Pitru Paksha Me Pitra Dosh Ke Upay: पितृपक्ष साल में एक बार आता है। ये अश्विन माह के कृष्ण पक्ष में पितरों के श्राद्ध के लिए आता है। पितरों की कृपा बनी रहे तो घर में सुख-शांति रहती है। वहीं, अगर कुंडली में पितृ दोष लग जाए तो सफलता में बाधाएं, संतार प्राप्ति में देरी, रोग जैसी परेशानियां आती हैं। यहां से आप मदद लें और जानें की पितृपक्ष में क्या उपाय कर सकते हैं।

तर्पण और पिंडदान
02 / 07
Image Credit : IStock

​तर्पण और पिंडदान​

पितृपक्ष में जल तर्पण और पिंडदान सर्वोच्च कर्तव्य हैं। तिल, कुश और जल से तर्पण किया जाता है और आटे या चावल के पिंड बनाकर अर्पित किए जाते हैं। यह अनुष्ठान पितरों को संतोष देता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

गाय को चारा
03 / 07
Image Credit : IStock

​गाय को चारा​

पूरे पितृपक्ष में अगर गाय को चारा खिलाते हैं या गए सेवा करते हैं तो इससे पितृ बेहद प्रसन्न होंगे और आपकी कुंडली में अगर पितृ दोष भी है तो वह समाप्त हो जाएगा।

अर्पण
04 / 07
Image Credit : IStock

​अर्पण​

प्रतिदिन थोड़ा भोजन और जल पितरों के नाम पर अर्पित करना उनकी कृपा आकर्षित करता है। इसमें संतान का आदर और कृतज्ञता भी समाहित रहती है।

बेलपत्र पर जल
05 / 07
Image Credit : IStock

​बेलपत्र पर जल​

पितरों की आत्मा की शांति के लिए पितृपक्ष के दौरान बेलपत्र में जल चढ़ाएं और इस पेड़ की पूजा करें। पितृपक्ष में बेलपत्र का पौधा लगाना शुभ है। साथ ही इस पौधे में गंगाजल मिलाकर जल चढ़ाएं।

तिल के तेल
06 / 07
Image Credit : IStock

​तिल के तेल​

दक्षिण की दिशा पितरों के लिए शुभ होती है। इसलिए पूरे पितृपक्ष में अगर घर के दक्षिण दिशा में पितृ के नाम से हर रोज संध्या के समय तिल के तेल का दीपक जलाते हैं तो पितृ बेहद प्रसन्न हो जाएंगे और घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होगी। साथ ही पितृ दोष से भी छुटकारा मिल जाएगा।

फोटो पर माला
07 / 07
Image Credit : IStock

​फोटो पर माला​

घर में लगी तस्वीरों को साफ करना और उन पर पुष्प या माला अर्पित करना पितरों को प्रसन्न करता है और परिवार में शांति, सकारात्मक ऊर्जा और एकता लाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited