परिवार के साथ बनाएं घूमने का प्लान, 6 दिन की है ट्रिप, सिर्फ इतना होगा खर्चा

Andaman And Nicobar Tour Package: आईआरसीटीसी ने शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है जिसके तहत आपको अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह घूमने का मौका मिल रहा है। खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है।

परिवार के साथ करें ट्रिप प्लान
01 / 07
Image Credit : Canva

​परिवार के साथ करें ट्रिप प्लान​

परिवार के साथ अगर आप ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने बेहद ही शानदार और आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है।

घूम आएं अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह
02 / 07
Image Credit : Canva

​घूम आएं अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह​

इस पैकेज के तहत आपको अंडमान व नोकोबार द्वीप समूह घूमने का मौका मिल रहा है। परिवार के साथ घूमने के लिए ही विशेष रूप से इस पैकेज को डिजाइन किया गया है।

मंत्रमुग्ध कर देगा नजारा
03 / 07
Image Credit : Canva

​मंत्रमुग्ध कर देगा नजारा​

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपनी दुर्गमता के कारण सदियों से रहस्य में डूबा रहा है। ये सुंदरता के प्रतीक हैं और प्राकृतिक और मनोरम दृश्यों से भरपूर है। घने जंगल और असंख्य विदेशी फूल और पक्षी यहां का जबरदस्त माहौल बनाते हैं।

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
04 / 07
Image Credit : Canva

पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं

शानदार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकैजे में ही शामिल है। ऐसे में आपको अलग से रहने खाने पर पैसे खर्च करने की जरूर नहीं है।

इतना होगा खर्चा
05 / 07
Image Credit : Canva

​इतना होगा खर्चा​

सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 48400 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 28900 रुपए और 25750 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 16900 तय किया गया है।

नोट कर लें डेट
06 / 07
Image Credit : Canva

​नोट कर लें डेट​

9 सितंबर 2025 को पोर्ट ब्लेयर हवाई अड्डे पर आपको खुदसे पहुंचना होगा। एयरपोर्ट पर ही आईआरसीटीसी का स्थानीय प्रतिनिधी आपको मिल जाएगा जो आपको होटल ले जाएगा। तरोताजा होने के बाद आप यात्रा की शुरुआत करेंगे।

बुकिंग से रिलेटेड जानकारी
07 / 07
Image Credit : Canva

​बुकिंग से रिलेटेड जानकारी​

आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHH96 है। ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर पर 90313 40025, 85959 04074, 8595904080 संपर्क कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited