आपके शरीर में भी है सोना, जानें कहां और कितना छुपा है यह खजाना, क्या इसे बाहर निकाल सकते हैं या नहीं

हमारा शरीर हड्डी, मांस, खून, चमड़ी और पानी से बना हुआ है। लेकिन आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि हमारे शरीर में सोना भी छिपा हुआ है। क्या आप जानना चाहेंगे कि आखिर हमारे शरीर में कहां और कितना सोना है और क्या हम इसे बाहर निकाल सकते हैं या नहीं? अगर हां, तो चलिए आज हम आपको इसी दिलचस्प रहस्य के बारे में बताने जा रहे हैं।

इंसान के शरीर में होता है सोना
01 / 07

इंसान के शरीर में होता है सोना​

शायद आप इस बात पर भरोसा ना करें, लेकिन हां, यह सच है कि हर एक इंसान के शरीर में सोना छिपा है, लेकिन आप इसे बाहर नहीं निकाल सकते।

आखिर कितना होता है यह सोना
02 / 07

आखिर कितना होता है यह सोना

आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि हर एक इंसान के शरीर में औसतन 0.2 मिलीग्राम सोना मौजूद होता है। सोने की यह मात्रा बहुत ही कम है, लेकिन यह हमारे शरीर के लिए बेहद ही खास है।

शरीर में कहां पाया जाता है सोना
03 / 07

शरीर में कहां पाया जाता है सोना

अब आइए आपको बताते हैं कि मानव शरीर में ये सोना कहां छिपा होता है। दरअसल, ये सोना हमारे शरीर के अंदर खून, हड्डियों और त्वचा में पाया जाता है।

इतना सूक्ष्म होता है कि नंगी आंखों से नहीं देख सकते आप
04 / 07

इतना सूक्ष्म होता है कि नंगी आंखों से नहीं देख सकते आप

शरीर में छुपा यह सोना इतना सूक्ष्म है कि हम इसे अपनी नंगी आंखों से नहीं देख सकते। यह सोना हमारे शरीर की जैविक प्रक्रियाओं में बेहद ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एक चावल के दाने से भी हल्का होता है ये सोना
05 / 07

एक चावल के दाने से भी हल्का होता है ये सोना

0.2 मिलीग्राम सोना इतना कम है कि यह एक चावल के दाने से भी हल्का होता है, लेकिन अगर इसे आप इकट्ठा करते हैं तो यह एक छोटे से सोने के कण जितना बराबर होगा।

पूरी दुनिया के लोगों का सोना इकट्ठा करें तो कितना सोना होगा
06 / 07

पूरी दुनिया के लोगों का सोना इकट्ठा करें तो कितना सोना होगा

चलिए इससे जुड़ी एक और दिलचस्प जानकारी हम आपको देते हैं: "अगर पूरी दुनिया के लोगों के शरीर से सोना इकट्ठा करें, तो यह लगभग 10 किलो सोना होगा।

मेडिकल साइंस में हो रहा सोने के नैनोकणों का इस्तेमाल
07 / 07

मेडिकल साइंस में हो रहा सोने के नैनोकणों का इस्तेमाल

शरीर के सोने से जुड़ा एक और फैक्ट हम आपके साथ शेयर करना चाहेंगे और वह ये है कि, "सोने के नैनोकणों का इस्तेमाल आज मेडिकल साइंस में खूब हो रहा है, इससे कैंसर ट्रीटमेंट और डायग्नोस्टिक्स में मदद मिलती है। आपके शरीर का सोना भले ही कम हो, लेकिन यह प्रकृति का एक वरदान है।"

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited