7 July 2025 Rashifal: आज भगवान भोलेनाथ की विशेष कृपा पाएंगी ये राशियां, धन-धान्य से भर जाएगी झोली

7 July 2025 Rashifal
7 July 2025 Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। अटके हुए काम पूरे होंगे। वृषभ राशि वाले धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। लेकिन आपको क्रोध करने से बचना होगा। मिथुन राशि वाले स्टूडेंट्स करियर के प्रति समर्पित रहेंगे। नौकरी के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। कर्क राशि वाले धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। चलिए आपको बताते हैं 7 जुलाई का पूरा पंचांग।
साप्ताहिक राशिफल 07 जुलाई से 13 जुलाई 2025 तक, जानिए किन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी
7 July 2025 Rashifal
मेष- गुरु तृतीय व चन्द्रमा इसी राशि से अष्टम में गोचर कर रहे है, जॉब सम्बन्धित रुके कार्यों को पूर्ण करने का दिवस है। जॉब में प्रमोशन की सम्भावना है। न्यू बिजनेस कांट्रेक्ट लेने प्रयास करें। युवा लव लाइफ से खुश रहेंगे। प्यार में ज्यादा ही समय देंगे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। आज का उपाय --जॉब में शुभता व सफलता के लिए श्री गणेश जी की उपासना करें। तिल -चावल का दान करें। शुभ रंग --लाल व पीला। शुभ अंक -02 व 09
वृष- शनि एकादश है। सप्तम चन्द्रमा सवा दो दिन तक जॉब में लाभ दे रहे हैं, प्रमोशन का प्रयास करें। गुरु - चन्द्रमा धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। क्रोध से बचें। एक जगह स्थिर रहकर कार्य करें। आपके किसी स्टाफ से ही आपका विवाद हो सकता है। शुक्र धन देगा।जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आज का उपाय --श्री सूक्त का पाठ व फलों का दान लाभदायक है। शुभ रंग -हरा व सफेद। शुभ अंक --04 व 08
मिथुन-आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। सूर्य -गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा खष्ठम व्यवसाय के लिए मंगलमय हैं। स्टूडेंट्स करियर के प्रति समर्पित रहें। जॉब के दृष्टि से आज आपको नया उत्तरदायित्व मिलेगा। आप उस मिले प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें व तिल का दान करें। शुभ रंग --लाल व आसमानी। शुभ अंक --03 व 09
कर्क- चन्द्रमा पंचम यानी करियर भाव में गोचर करेंगे। आज आप मित्रों सहित धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इधर व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। तुला व मकर राशि के उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से जॉब में भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। प्रेम जीवन सफल रहेगा। आज का उपाय --श्री गणेश जी की उपासना करें। श्री विष्णु जी के नाम का जप बहुत लाभदायक है। शुभ रंग -लाल व नारंगी। शुभ अंक -03 व 09
सिंह- सूर्य -गुरु अब मिथुन व चन्द्रमा चतुर्थ भाव में रहेंगे। जॉब में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में कोई नया पद का दायित्व मिलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। युवा प्यार में बहुत ज्यादा इमोशन से बचें। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। आज का उपाय -- श्री सूक्त का पाठ करें। मूंग का दान करें। शुभ रंग --पीला व नारंगी। शुभ अंक --04 व 08
कन्या- शनि सप्तम है। चन्द्रमा तृतीय व गुरु दशम है। जॉब में प्रोग्रेस है। बिजनेस में सफल रहेंगे। जॉब में आपका अथक परिश्रम आपको सफल करेगा। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। ऑफिस में आपके सहकर्मियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। हेल्थ पहले से बहुत बेहतर रहेगी। आज का उपाय --श्री हनुमानबाहुक का पाठ पुण्यदायी है। तिल व गुड़ दान करते रहें। शुभ रंग --नारंगी व लाल। शुभ अंक -05 व 08
तुला- चन्द्रमा द्वितीय व गुरु नवम होकर शुभ है। सूर्य इसी राशि से भाग्य भाव के गोचर में है। मंगल गृह निर्माण सहित पारिवारिक कार्यों में सफलता दे सकते हैं। जॉब में आपकी वर्क शैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। युवा प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध पर नियंत्रण करना होगा। स्वास्थ्य के लिए बेहतर समय है। आज का उपाय --सुंदरकांड का पाठ व तिल का दान करें। शुभ रंग --पीला व लाल। शुभ अंक --02 व 06
वृश्चिक- आज शनि पंचम व चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब में प्रोग्रेस है। उच्चाधिकारियों के साथ कार्य में सहयोग का वातावरण होगा। बिजनेस प्लान को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। आज का उपाय --भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी चार परिक्रमा करें। बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य पद, प्रतिष्ठा व ऐश्वर्य प्रदान करते हैं। शुभ रंग --नीला व सफेद। शुभ अंक -05 व 06
धनु-आज चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश भाव मे रहकर धार्मिक कार्यों के लिए मंगलमय है। गुरु व मंगल जॉब में सफल रहेंगे। छात्र अपने स्टडी को और बेहतर करें। स्टूडेंट्स के पढ़ाई के प्रति समर्पण ही सफलता देंगे। प्रेम जीवन को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब रहेंगे। उदर विकार की संभावना है। सुखद धार्मिक यात्रा संभावित है। शुक्र व्यवसाय के लिए शुभ है। आज का उपाय --भगवान शिव जी को गंगा जल, बेलपत्र व दुग्ध सपर्पित करें। इस कार्य को करने से प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। गुड़ व फल का दान करें। शुभ अंक -03 व 05। शुभ रंग --नारंगी व सफेद
मकर- व्यवसाय में तृतीय शनि लाभ देंगे। वृश्चिक का चन्द्रमा व मिथुन का गुरु व्यवसाय को लेकर प्रोग्रेस देंगे। जॉब में वर्क के दबाव से डिस्टर्ब रहेंगे।अपने कार्य को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। हेल्थ के प्रति सचेत रहें। सूर्य दशम शुभ है। आज का उपाय--गणेश भगवान की उपासना आपकी सहायता करेगी। गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। मसूर व तिल का दान करें। शुभ रंग -हरा व बैगनी। शुभ अंक --04 व 07
कुम्भ- चन्द्रमा दशम व गुरु -सूर्य पंचम गोचर करेंगे। शनि इसी राशि से द्वितीय भाव में अचानक बड़ा लाभ दे सकते हैं। किसी भी बिग बिजनेस को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। चन्द्रमा जॉब को लेकर आज खुश रह सकते हैं। उच्चाधिकारियों के सहयोग को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। बिजनेस में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखना होगा। चन्द्रमा तृतीय है। आज का उपाय -सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ व अन्न का दान करें। शुभ रंग --हरा व सफेद। शुभ अंक--04 व 07
मीन- इस राशि के शनि लाभ देंगे। गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा भाग्य भाव में गोचर करके अगले दो दिवस को मंगलमय करेंगे। जॉब में अचानक पोस्ट चेंज संभावित है। बहुत दिनों से रुके प्रोमोशन की बात अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव पार्टनर के साथ सायंकाल खूबसूरत यात्रा पर जा सकते हैं। लव लाइफ में खुशी रहेगी। आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व फलों का दान करें। शुभ रंग --लाल व नारंगी। शुभ अंक -02 व 09
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। राशिफल (Rashifal News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

Aaj Ka Rashifal 10 September 2025: आज कुम्भ राशि वालों का हो सकता है घरेलू विवाद, वृष राशि वाले रखें वाणी पर संयम, जानें कैसा रहेगा अन्य राशियों का हाल

Aaj Ka Rashifal 9 September 2025: मंगलवार का दिन इन चार राशियों के लिए रहेगा मंगलमय, यहां पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 8 September 2025: सोमवार का दिन इन दो राशियों की चमकाएगा किस्मत, यहां पढ़ें 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 7 September 2025: रविवार के दिन मेष, तुला, वृश्चिक राशि की बदलने वाली है किस्मत, यहां पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 6 September 2025: अनंत चतुर्दशी के दिन किसपर बरसेगी कृपा, जानें कैसा अन्य राशियों का हाल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited