अध्यात्म

Navratri Kalash Visarjan Muhurat 2025: कलश विसर्जन का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, जानिए इसकी विधि और मंत्र

Navratri Kalash Visarjan Muhurat 2025 (नवरात्रि कलश विसर्जन मुहूर्त 2025): धार्मिक मान्यताओं अनुसार जिस तरह से नवरात्रि के पहले दिन कलश की स्थापना विधि विधान तरीके से की जाती है। ठीक उसी प्रकार से कलश का विसर्जन भी पूरे तरीके से करना चाहिए।
Navratri Kalash Visarjan Muhurat 2025

Navratri Kalash Visarjan Muhurat 2025

Navratri Kalash Visarjan Muhurat 2025 (नवरात्रि कलश विसर्जन मुहूर्त 2025): चैत्र नवरात्रि का पावन पर्व 6 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। ऐसे में श्रद्धालु कलश विसर्जन के मुहूर्त को लेकर काफी सर्च कर रहे हैं। दरअसल नवरात्रि के पहले दिन जिस कलश की विधि विधान स्थापना की जाती है उस कलश को नवरात्रि की समाप्ति के बाद विसर्जित भी किया जाता है। तभी नवरात्रि व्रत का पूर्ण फल प्राप्त हो सकता है। तो ऐसे में सवाल ये उठता है कि कलश स्थापना कब, किस मुहूर्त में और किस विधि से किया जाए। चलिए इस बारे में जानते हैं।

नवरात्रि कलश विसर्जन मुहूर्त 2025 (Navratri Kalash Visarjan Muhurat 2025)

चैत्र नवरात्रि कलश विसर्जन का शुभ मुहूर्त 7 अप्रैल 2025 की सुबह 11:58 से 12:49 तक रहेगा। बता दें नवरात्रि में स्थापित किये गये कलश और बची हुई पूजन सामग्री का विसर्जन दशमी के दिन किया जाता है।

नवरात्रि कलश विसर्जन विधि (Navratri Kalash Visarjan Vidhi)

  • कलश के ऊपर रखे हुए नारियल को प्रसाद रूप सभी में बांट देना चाहिए।
  • कलश के जल का आम के पत्तों से पूरे घर में छिड़काव करना चाहिए।
  • इसके अलावा ये जल परिवार के सभी लोगों के ऊपर भी छिड़कना चाहिए। बचा हुए जल पीपल के पेड़ पर डाल देना चाहिए।
  • कलश के नीचे बोए गए जवारे को उस स्थान पर रखना चाहिए जहां आपने पैसा या कीमती सामान रखा है।
  • कुछ जवारे अपने पर्स में भी रख सकते हैं।
  • नवरात्रि पूजा में इस्तेमाल की गई पूजन सामग्री को पीपल के पेड़ पर रख आना चाहिए।

नवरात्रि कलश विसर्जन मंत्र (Kalash Visarjan Mantra)

कलश की विधिवत पूजा करने के बाद विसर्जन करना बेहद जरूरी है। कलश उठाते समय इस मंत्र को बोलते रहें- ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे॥

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लवीना शर्मा author

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited