सितंबर में कौन सा ग्रहण है, 21 सितंबर 2025 को सूर्य ग्रहण है क्या, जानें सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है, यह भारत में दिखेगा या नहीं

21 September 2025 Grahan Time in India : सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है (Pic: Canva)
21 September 2025 Grahan Time in India (सूर्य ग्रहण कब लगने वाला है): 21 सितंबर 2025 को रविवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, 21 सितंबर, 2025 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि होगी। इस दिन सूर्योदय सुबह 6:09 बजे और सूर्यास्त शाम के 6:19 बजे पर होगा। दिन के नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी और फिर उत्तराफाल्गुनी होंगे, जबकि चंद्रमा सिंह राशि में और फिर कन्या राशि में संचार करेंगे। 21 सितंबर 2025 को साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण भी लगने जा रहा है। आप यहां सूर्य ग्रहण सितंबर 2025 का टाइम, अवधि, सूर्य ग्रहण 2025 भारत में दिखेगा या नहीं - की जानकरी ले सकते हैं। जानें सितंबर में सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं, सूर्य ग्रहण 2025 की डेट (कब है), Surya Grahan kab padega।
सूर्य ग्रहण कब है सितंबर 2025 में
सितंबर 2025 में सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि होगी। 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण रात 11:00 PM से शुरू होगा और 22 सितंबर की सुबह करीब 3:24 AM तक ग्रहण जारी रहेगा। इस तरह सूर्य ग्रहण सितंबर 2025 की अवधि करीब 4.5 घंटे की रहेगी।
क्या सितंबर 2025 का ग्रहण भारत में दिखेगा
21 सितंबर 2025 को आंशिक सूर्य ग्रहण लग रहा है जो कि भारत में दिखाई नहीं देगा। दरअसल, यह ग्रहण उस समय लग रहा है जब भारत में रात्रि का समय होगा। इस वजह से भारत में यह ग्रहण नजर नहीं आएगा।
सूर्य ग्रहण 2025 का सूतक काल
21 सितंबर 2025 को आश्विन अमावस्या पर लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। ऐसे में इस ग्रहण का सूतक काल भी भारत में मान्य नहीं होगी।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
टाइम्स नाउ नवभारत में मेधा चावला सीनियर एसोसिएट एडिटर की पोस्ट पर हैं और पिछले सात साल से इस प्रभावी न्यूज प्लैटफॉर्म पर फीचर टीम को लीड करने की जिम्म...और देखें

Parivartini Ekadashi Vrat Katha In Hindi: परिवर्तिनी एकादशी व्रत कथा, आज की एकादशी की व्रत कथा, पार्श्व एकादशी की कहानी

Budhwar Puja Mantra: बुधवार को इन सिद्ध मंत्रों का करें जाप, बरसेगी भगवान गणेश की कृपा

कब रहेगा दिन का सबसे शुभ मुहूर्त और जानें आज कौन सा है व्रत? यहां पढ़ें 3 सितंबर 2025 का पंचांग

अनंत चतुर्दशी कब है 2025 में, क्या इस दिन होगा गणेश विसर्जन, जानें कब रहेगा शुभ मुहूर्त

सितंबर 2025 में ईद कब है, सितंबर 2025 में कौन सी ईद मनाई जाएगी, 2025 में ईद-ए-मिलाद कब है, ईद ए मिलाद का क्या अर्थ है
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited