Vaishakha Amavasya 2025 Date: वैशाख अमावस्या या सतुवाई अमावस्या कब है 2025 में, जानिए इस दिन किस चीज का दान माना गया है शुभ

Vaishakha Amavasya 2025 Date
Vaishakh Amavasya 2025 Date: ज्योतिष और धर्म दोनों ही नजरिए से वैशाख अमावस्या का खास महत्व माना जाता है। ये अमावस्या पितरों को समर्पित होती है। इस दिन स्नान, दान, तर्पण आदि कार्य करने का विशेष महत्व माना गया है। इस अमावस्या पर सत्तू का दान बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए ही इसे सतुवाई अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन पवित्र नदियां, जलाशय, कुंड आदि पवित्र स्थलों पर जाकर स्नान जरूर करना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं इस साल वैशाख अमावस्या कब है और इसका धार्मिक महत्व क्या है।
वैशाख अमावस्या कब है 2025 में (Vaishakh Amavasya 2025 Date)
पंचांग अनुसार वैशाख अमावस्या 27 अप्रैल 2025 की सुबह 04:49 से 28 अप्रैल 2025 की सुबह 1 बजे तक रहेगी। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है।
इस मूलांक के बच्चे बनते हैं बड़े अफसर, कहलाते हैं महाज्ञानी, किस्मत के होते हैं धनी
वैशाख अमावस्या पर क्या करते हैं (Vaishakh Amavasya Par Kya Karte Hai)
- वैशाख अमावस्या के दिन फलाहारी व्रत रखना चाहिए।।
- इस दिन पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए।
- इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण करना चाहिए।
- इस दिन पितरों के नाम से गरीबों व जरूरतमंदों को भोजन करवाना चाहिए।
- इस दिन सूर्य को तिल डालकर जल अर्पित करना चाहिए।
- इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाना चाहिए।
वैशाख अमावस्या पर के उपाय (Vaishakh Amavasya Upay)
यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो वैशाख अमावस्या पर सत्तू व जल का दान करें। कहते हैं इस दिन सत्तू का दान करने से व्यक्ति को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। साथ ही पितृ दोष से भी छुटकारा मिलता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करि...और देखें

Parivartini Ekadashi Vrat Katha In Hindi: परिवर्तिनी एकादशी व्रत कथा, आज की एकादशी की व्रत कथा, पार्श्व एकादशी की कहानी

Budhwar Puja Mantra: बुधवार को इन सिद्ध मंत्रों का करें जाप, बरसेगी भगवान गणेश की कृपा

कब रहेगा दिन का सबसे शुभ मुहूर्त और जानें आज कौन सा है व्रत? यहां पढ़ें 3 सितंबर 2025 का पंचांग

अनंत चतुर्दशी कब है 2025 में, क्या इस दिन होगा गणेश विसर्जन, जानें कब रहेगा शुभ मुहूर्त

सितंबर 2025 में ईद कब है, सितंबर 2025 में कौन सी ईद मनाई जाएगी, 2025 में ईद-ए-मिलाद कब है, ईद ए मिलाद का क्या अर्थ है
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited