ड्वेन ब्रावो जैसा हेले मैथ्यूज ने किया कमाल, याद आ गई मुंबई इंडियंस की वो पारी

ड्वेन ब्रावो और हेले मैथ्यूज। (Instagram)
womens premier league 2023, Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस का विमेंस प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने लगातार दो मैच में जीत हासिल की। लीग के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 9 विकेट से हराया। इस मैच में वेस्टइंडीज की हेले मैथ्यूज ने अर्धशतक जड़ा। मैथ्यूज की पारी देखकर ड्वेन ब्रावो की वो पारी याद आई। उन्होंने अपने ही देश के दिग्गज खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो की बराबरी की। ब्रावो भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए पहला अर्धशतक जमाने वाले वेस्टइंडीज के पहले पुरुष खिलाड़ी बने थे। इसी तरह हेले मैथ्यूज मुंबई इंडियंस के लिए 50+ स्कोर करने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला खिलाड़ी बन गईंं।
केकेआर के खिलाफ चला था बल्ला
आईपीएल के पहले सीजन 2008 में ड्वेन ब्रावो मुंबई इंडियंस टीम के सदस्य थे। उन्होंने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पहला अर्धशतक जमाया था। ब्रावो ने 120.75 की स्ट्राइक से 53 गेंद पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से 64 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा ब्रावो ने 4 ओवर भी किए थे, जिसमें 25 रन देकर एक विकेट झटके थे। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 8 गेंद शेष रहते हुए तीन के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया था।
मैथ्यूज ने 26 गेंद में पूरा किया अर्धशतक
विमेंस प्रीमियर लीग में वेस्टइंडीज की धाकड़ बल्लेबाज हेले मैथ्यूज का बल्ला भी रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ जमकर चला। 24 साल की मैथ्यूज ने 26 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 202.63 की स्ट्राइक रेट से 38 गेंद पर 13 चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 77 रन की पारी खेली। इसी के साथ वे मुंबई इंडियंस के लिए अर्धशतक जमाने वाली वेस्टइंडीज की पहली महिला खिलाड़ी बन गईं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मैथ्यूज ने दूसरे विकेट के लिए नेट साइवर ब्रंट के साथ 56 गेंदों में 114 रन की नाबाद साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहन...और देखें

सबसे बड़ा फैसलाः महिला ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप में इतिहास बदलेगा, जानिए क्या नया होने वाला है

Hong Kong Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी हांगकांग ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

IND A vs AUS A: भारत दौरे पर ऐसी होगी ऑस्ट्रेलिया-ए टीम, आरोन हार्डी हुए बाहर

Asia Cup 2025, PAK vs OMA Preview: भारत के खिलाफ मैच से पहले ओमान को चुनौती देने उतरेगा पाकिस्तान, जानिए इस मैच से जुड़ी खास बातें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का खेल देखकर प्रेरणा लेते हैं एशिया कप के स्टार हॉकी खिलाड़ी अभिषेक नैन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited