ZIM vs SL 2nd ODI: श्रीलंका ने जिंबाब्वे को दूसरे वनडे में पटखनी देकर 2-0 से जीती सीरीज, पथुम निसंका ने जड़ा मैच जिताऊ शतक

पथुम निसंका(फोटो क्रेडिट ICC X)
हरारे: श्रीलंका ने जिंबाब्वे को दो मैच की वनडे सीरीज के दूसरे और निर्णायक मुकाबले में 5 विकेट के अंतर से मात देकर सीरीज 2-0 से जीत ली। मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और जिंबाब्वे को 50 ओवर में 7 विकेट पर 277 रन का स्कोर खड़ा किया। एक बार फिर बेन कुरेन(79) और सिकंदर रजा(59) अर्धशतक जड़ने में सफल रहे। दोनों टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में सफल रहे। इसके बाद जीत के लिए मिले 278 रन के लक्ष्य को पथुम निसंका की 122 और कप्तान चरिथ असलंका की 71 रन की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 49.5 ओवर ओवर में हासिल कर लिया और सीरीज अपने नाम कर ली।
बेन कुरेन ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिंबाब्वे को ब्रायन बेनेट और बेन कुरेन ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। दसवें ओवर की चौथी गेंद पर बेनेट दुष्मंथा चमीरा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 21(29) रन बनाए। बेनेट के आउट होने के बाद बेन कुरेन और बेंडन टेलर ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। 116 के स्कोर पर टेलर लियानागे का शिकार बनकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने 20(37) रन की पारी खेली। इसके बाद कप्तान सीन विलियमसन कुरेन के साथ देने आए। जिंबाब्वे को 32 वें ओवर की पहली गेंद पर 150 के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। बेन कुरेन 79 रन बनाकर असिता फर्नांडो की गेंद पर लपके गए। इसके कुछ देर बाद सीन विलियम्स भी 32वें ओवर की आखिरी गेंद पर फर्नांडो की गेंद पर बोल्ड हो गए।
जिंबाब्वे ने बनाए 7 विकेट पर 277 रन, सिकंदर रजा ने जड़ा पचासा
जिंबाब्वे ने 155 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में सिकंदर रजा ने अपने फॉर्म को जारी रखा। ऐसे में टोनी मुन्योंगा 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 176 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद भी रजा पिच पर टिके रहे। उन्हें दूसरे छोर से क्लाइव मडांडे का साथ मिला। दोनों टीम को 250 रन के पार ले गए। 252 के स्कोर पर मडांडे 36(36) रन बनाकर चमीरा की गेंद पर बोल्ड हो गए। रजा ने अपना अर्धशतक 51 गेंद पर 5 चौके की मदद से पूरा किया। रजा अंत में 55 गेंद में 59 रन बनाकर नाबाद रहे। जिंबाब्वे 50 ओवर में 7 विकेट पर 277 रन बना सकी। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट दुष्मंथा चमीरा ने लिए। दो विकेट असिथा फर्नांडो ने और एक-एक विकेट दिलशान मधुशंका जनिथ लियानागे के खाते में गए।
अच्छी शुरुआत के बाद श्रीलंका को लगे दोहरे झटके
जीत के लिए 278 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम को पथुम निसंका और नुवेंदु फर्नांडो ने शानदार शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के 48 रन जोड़े। 11वें ओवर की चौथी गेंद पर फर्नांडो 14 रन बनाकर ब्रैड इवांस की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद कुसल मेंडिस को भी इवांस ने जल्दी चलता कर दिया। वो 4 रन बना सके। 68 रन पर दो विकेट गंवाकर श्रीलंका की टीम मुश्किल में नजर आने लगी। ऐसे में पथुम निसंका और सदीरा समरविक्रमा ने मोर्चा संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लि अर्धशतकीय साझेदारी करके टीम को 100 रन के पार पुहंचा दिया। दोनों स्कोर को 146 रन तक ले गए। ऐसे में समरविक्रमा 31 रन बनाकर मसूकू के हाथों लपके गए।
पथुम निसंका ने जड़ा मैच जिताऊ शतक, बने प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज
146 रन पर 3 विकेट श्रीलंका ने गंवा दिए। ऐसे में एक छोर संभालने वाले निसंका को चरिथ असलंका का साथ मिला। दोनों स्कोर को 236 रन तक ले गए। इससे पहले निसंका ने अपना शतक 111 गेंद पर 15 चौके की मदद से पूरा किया। निसंका 122 रन बनाकर नागरवा की गेंद पर कैच दे बैठे। वो जब आउट हुए तब तक श्रीलंका ने 4 विकेट पर 236 रन बना लिए थे। कप्तान असलंका पिच पर टिके थे लेकिन वो टीम को जीत के मुहाने पर पहुंचाने के बाद नागरवा का शिकार बने। उन्होंने 61 गेंद पर 71 रन बनाए। अंत में जीत की औपचारिकता कमिंदु मेंडिस(5) और जनिथ लियानागे(19) ने पूरी की और श्रीलंका को 5 विकेट से एक गेंद शेष रहते जीत दिला दी। जिंबाब्वे के लिए सबसे ज्यादा 2-2 विकेट रिचर्ड नागरवा और ब्रैड इवांस ने लिए। एक सफलता अर्नेस्ट मसुकू को मिली। पथुम निसंका को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज में सबसे ज्यादा 198 रन बनाने के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। क्रिकेट (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में बतौर डिप्टी हेड कार्यरत हैं। उनका ताल्लुक मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से है और पिछले 15 साल से पत्र...और देखें

IND Vs UAE Dream11 Prediction Today Match in Hindi: भारत और यूएई के बीच एशिया कप के मैच से पहले यहां देखें ड्रीम 11 टीम

SA vs ENG Live Streaming: वनडे के बाद अब टी20 में भिड़ेगी साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की टीम, कब और कहां देखें मुकाबला

AFG vs HK Asia Cup Highlights: अफगानिस्तान ने किया विजयी आगाज, हांगकांग को 94 रनों से दी मात

IND vs UAE Asia Cup 2025 Today Match Playing 11 Prediction: यूएई के खिलाफ दमखम दिखाने उतरेगी भारतीय टीम, ऐसी होगी प्लेइंग 11

IND Vs UAE Asia Cup Match Timing Today 2025: भारत और यूएई के बीच आज कितनी बजे शुरू होगा एशिया कप का मैच, जानें हर जानकारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited