French Open 2023: नोवाक जोकोविच ने फ्रेंच ओपन 2023 का खिताब जीतकर रचा इतिहास, नडाल का रिकॉर्ड तोड़ा

नोवाक जोकोविच (AP)
Novak Djokovic vs Casper Ruud, French Open 2023: सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने नॉर्वे के कैस्पर रूड को पुरुष सिंगल्स फाइनल मुकाबले में शिकस्त देते हुए फ्रेंच ओपन 2023 का खिताब जीत लिया है। इसी के साथ नोवाक जोकोविच ने 23वां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर लिया है और स्पेन के राफेल नडाल को ग्रैंड स्लैम खिताबों की संख्या को पीछे छोड़ दिया है। अब जोकोविच दुनिया में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। गौरतलब है कि इस बार राफेल नडाल चोट की वजह से नहीं खेल रहे थे।
फाइनल मुकाबले में नोवाक जोकोविच ने पहला सेट 7-6 (7-1) से काफी संघर्ष के बाद जीता। इसके बाद दूसरे सेट में जोकोविच आसानी से 6-3 से जीत गए। वहीं तीसरे सेट में कैस्पर रूड ने कड़ी टक्कर तो दी लेकिन यहां भी जोकोविच 7-5 से विजयी रहे और सीधे सेटों में मैच और चैंपियनशिप अपने नाम करने में सफलता हासिल की।
इसके साथ ही नोवाक जोकोविच मॉर्डन एरा में सर्वाधिक 23 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने स्पेन के राफेल नडाल (22) को पीछे छोड़ा है।
नोवाक जोकोविच के ग्रैंड स्लैम खिताब
ऑस्ट्रेलियन ओपन (2008, 2011, 2012, 2013, 2015, 2016, 2019, 2020, 2021, 2023)
फ्रेंच ओपन (2016, 2021, 2023)
विंबलडन (2011, 2014, 2015, 2018, 2019, 2021, 2022)
यूएस ओपन (2011, 2015, 2018)
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। स्पोर्ट्स (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
शिवम् अवस्थी टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। वो कानपुर से ताल्लुक रखते हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अन...और देखें

सबसे बड़ा फैसलाः महिला ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप में इतिहास बदलेगा, जानिए क्या नया होने वाला है

Hong Kong Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी हांगकांग ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

IND A vs AUS A: भारत दौरे पर ऐसी होगी ऑस्ट्रेलिया-ए टीम, आरोन हार्डी हुए बाहर

Asia Cup 2025, PAK vs OMA Preview: भारत के खिलाफ मैच से पहले ओमान को चुनौती देने उतरेगा पाकिस्तान, जानिए इस मैच से जुड़ी खास बातें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का खेल देखकर प्रेरणा लेते हैं एशिया कप के स्टार हॉकी खिलाड़ी अभिषेक नैन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited