Wimbledon Final: जोकोविच आज मैदान पर उतरते ही रच देंगे दोहरा इतिहास, यह अनोखा रिकॉर्ड करेंगे अपने नाम

नोवाक जोकोविच। (फोटो- Wimbledon Twitter)
Wimbledon 2023 Final, Novak Djokovic: दुनिया के नंबर-1 पर लंबे समय तक काबिज रहने वाले सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार हैं। 36 साल के नोवाक जोकोविच विंबलडन के खिताबी मुकाबले में पहुंच गए हैं। इस मुकाबले में जोकोविच का सामना स्पेन के 20 साल युवा स्टार कार्लोस अल्कारेज से होगा। वे अभी दुनिया के नंबर-1 खिलाड़ी हैं। यह मुकाबला काफी रोमांचक मुकाबला होने वाला है। अगर यह मुकाबला नोवाक जोकोविच जीतते हैं तो वह 24वां टाइटल अपने नाम करेंगे, जबकि अल्कारेज जोकोविच को हराने में सफल होते हैं तो यह उनका पहला खिताब होगा।
Asian Games के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम ने कसी कमर, इस टीम के खिलाफ उतरकर परखेगी तैयारी
मैदान पर उतरे ही एक और रिकॉर्ड बना लेंगे जोकोविच
विंबलडन का खिताबी मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में 36 साल के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच मैदान पर उतरते ही एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वे ग्रैंड स्लैम के खिताबी मुकाबले में सबसे ज्यादा बार उतरने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। जोकोविच 35वीं बार ग्रैंड स्लैम में उतरेंगे।
30 से ज्यादा बार सिर्फ तीन खिलाड़ी पहुंचे फाइनल में
ग्रैंड स्लैम के खिताबी मुकाबले में सबसे ज्यादा बार पहुंचने का रिकॉर्ड नोवाक जोकोविच के नाम है। वे 35वीं बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं। इसके बाद रोजर फेडरर हैं, जो 30 से ज्यादा बार ग्रैंड स्लैम के फाइनल में पहुंचे हैं। वे 31 बार फाइनल में पहुंचे हैं। इसके अलावा राफेल नडाल 30 बार ग्रैंड स्लैम के खिताबी मुकाबले में पहुंचे हैं।
जोकोविच जीते तो मार्गरेट कोर्ट की बराबरी कर लेंगे
सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच पुरुष कैटेगरी में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी हैं। उन्होंने स्पेन के राफेल नडाल को पीछे छोड़ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। जोकोविच 23 टाइटल जीत चुके हैं, जबकि नडाल 22 खिताब के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, रविवार को अगर जोकोविच एक और टाइटल जीतते हैं तो वे ऑस्ट्रेलिया की मार्गरेट कोर्ट की बराबरी कर लेंगे। मार्गरेट ने सबसे ज्यादा 24 बार ग्रैंड स्लैम टाइटल जीता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। स्पोर्ट्स (Sports News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहन...और देखें

सबसे बड़ा फैसलाः महिला ODI क्रिकेट वर्ल्ड कप में इतिहास बदलेगा, जानिए क्या नया होने वाला है

Hong Kong Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी हांगकांग ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंची

IND A vs AUS A: भारत दौरे पर ऐसी होगी ऑस्ट्रेलिया-ए टीम, आरोन हार्डी हुए बाहर

Asia Cup 2025, PAK vs OMA Preview: भारत के खिलाफ मैच से पहले ओमान को चुनौती देने उतरेगा पाकिस्तान, जानिए इस मैच से जुड़ी खास बातें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का खेल देखकर प्रेरणा लेते हैं एशिया कप के स्टार हॉकी खिलाड़ी अभिषेक नैन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited