वायरल

Video: कॉलेज फेस्ट में लड़के ने भोजपुरी गाने पर किया इतना जबरदस्त बेली डांस, देखकर नोरा फतेही भी करेंगी तारीफ

Dance Video: वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक छात्र अपने धमाकेदार बेली डांस से लोगों का दिल जीत रहा है। इस छात्र के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। छात्र का बेली डांस देखकर किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है कि एक लड़का इतना जबरदस्त बेली डांस कर सकता है।
Dance Video (7)

छात्र का जबरदस्त बेली डांस (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Dance Video: आपने लड़कियों को बेली डांस करते जरूर देखा होगा। लड़कियों के बेली डांस के वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। हालांकि, आपने किसी लड़के का बेली डांस वीडियो शायद ही कभी देखा होगा। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक लड़के का बेली डांस वीडियो कहर ढा रहा है। यह वीडियो इतना जबरदस्त है, जिसे देखकर आप भी लड़के के डांस की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।

छात्र का धमाकेदार बेली डांस

वीडियो छत्तीसगढ़ के किसी कॉलेज में आयोजित फ्रेशर्स पार्टी का बताया जा रहा है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि एक छात्र अपने धमाकेदार बेली डांस से लोगों का दिल जीत रहा है। इस छात्र के डांस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। छात्र का बेली डांस देखकर किसी को यकीन नहीं हो पा रहा है कि एक लड़का इतना जबरदस्त बेली डांस कर सकता है। लोगों ने इस छात्र के बेली डांस की तुलना मशहूर डांसर नोरा फतेही से कर दी है। देखें वीडियो-

वीडियो में आप देक पाएंगे कि छात्र भोजपुरी गाने ‘पानी में चीनी जैसे घोले राजा जी’ पर बेली डांस कर रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @raju_gupta7779_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि जैसे ही छात्र बेली डांस करना शुरू करता है, पूरा हॉल तालियों से गूंज उठता है। वहां मौजूद लोग लड़के के डांस पर जमकर सीटियां मारते हैं। यहां तक कि लड़कियां भी छात्र का डांस देखकर दंग रह गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। वायरल (Viral News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आदित्य साहू author

देश को सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री देने वाले और हरिवंशराय बच्चन के शहर प्रयागराज में पैदा होने के बाद साल 2015 में इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारित...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited