दुनिया

भारत पर टैरिफ लगाने पर बोले ट्रंप, यह आसान काम नहीं था, इससे दोनों देशों के रिश्ते में आया तनाव

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान कई वैश्विक संघर्षों को सुलझाने के दावे को दोहराया। उन्होंने कहा, 'मैंने सात युद्ध सुलझाए। मैंने बहुत कुछ किया, जिनमें पाकिस्तान और भारत भी शामिल हैं, लेकिन बड़े युद्ध, जिनमें से कुछ असुलझे थे – जैसे कांगो और रवांडा।

FollowGoogleNewsIcon

Donald Trump: भारत पर लगाए गए 50 प्रतिशत टैरिफ पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि रूस से तेल खरीदने पर भारत पर टैरिफ लगाना आसान काम नहीं था क्योंकि इससे दोनों देशों के रिश्ते में तनाव आना लगभग तय था। 'फॉक्स एंड फ्रेड्स' के साथ इंटरव्यू में ने अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह बात कही। इंटरव्यू में रूस से तेल खरीदे जाने पर उनसे सवाल किया गया।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। तस्वीर-AP

इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, 'देखिए, भारत उनसे बहुत ज्यादा तेल खरीदता है। वे रूस से तेल खरीद रहे थे इसलिए मैंने उन पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया। भारत पर टैरिफ लगाना आसान काम नहीं था। यह बहुत बड़ी बात है और यह भारत के साथ रिश्ते में दरार पैदा करता है।'

युद्ध-संघर्षों को सुलझाने का दावा फिर किया

अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान कई वैश्विक संघर्षों को सुलझाने के दावे को दोहराया। उन्होंने कहा, 'मैंने सात युद्ध सुलझाए। मैंने बहुत कुछ किया, जिनमें पाकिस्तान और भारत भी शामिल हैं, लेकिन बड़े युद्ध, जिनमें से कुछ असुलझे थे – जैसे कांगो और रवांडा। मैंने इसे सुलझा दिया। यह 31 साल से चल रहा था, लाखों लोग मारे गए। मैंने ऐसे युद्ध सुलझाए जो असुलझे थे।'

End Of Feed