₹35,000 से कम सैलरी वालों के लिए SIP का 7-12-25 फॉर्मूला है बेस्ट,आसानी से बनेगा ₹1.19 करोड़ का फंड

SIP Crorepati
अगर आपकी महीने की सैलरी ₹35,000 से कम है और आप सोचते हैं कि इतनी आमदनी में बड़ा फंड बनाना नामुमकिन है, तो ज़रा रुकिए। म्यूचुअल फंड्स में SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) का एक फॉर्मूला है – 7-12-25 रूल, जो लंबे समय तक निवेश करने पर आपको करोड़पति बना सकता है।
क्या है 7-12-25 का फॉर्मूला?
इस फॉर्मूले का मतलब बेहद आसान है। यहां 7 का मतलब है अनुमानित सालाना रिटर्न, यानी 12%। 12 का मतलब है हर महीने निवेश की जाने वाली राशि, यानी ₹12,000। और 25 का मतलब है निवेश की अवधि, यानी 25 साल। इस साधारण से नियम का पालन करने पर आपकी छोटी-छोटी बचत भी समय के साथ करोड़ों का फंड बना सकती है।
- 7 का मतलब – अनुमानित रिटर्न करीब 12% सालाना (Equity Mutual Funds में औसतन इतना मिल सकता है)।
- 12 का मतलब – हर महीने ₹12,000 की SIP।
- 25 का मतलब – यह निवेश 25 साल तक लगातार करना होगा।
ऐसे समझें कैलकुलेशन
मान लीजिए आप हर महीने ₹12,000 SIP में निवेश करते हैं और औसतन 12% का रिटर्न मिलता है। अगर आप इसे पूरे 25 साल तक जारी रखते हैं तो आपके पास करीब ₹1.19 करोड़ का बड़ा फंड तैयार हो जाएगा। यानी बिना एकमुश्त बड़ी रकम लगाए, केवल अनुशासन और धैर्य के साथ आप अपने सपनों का भविष्य बना सकते हैं।
SIP की सबसे बड़ी खूबी यही है कि आप इसे कम राशि से शुरू कर सकते हैं और समय के साथ इसे बढ़ा भी सकते हैं। इसमें मिलने वाला रिटर्न चक्रवृद्धि ब्याज (compounding) के जरिए कई गुना तक बढ़ जाता है। साथ ही, SIP आमतौर पर महंगाई दर से अधिक रिटर्न देता है, इसलिए आपके पैसे की वास्तविक कीमत बनी रहती है।
तो अगर आपकी आय सीमित है लेकिन सपने बड़े हैं, तो SIP ही आपके लिए सही रास्ता है। 7-12-25 फॉर्मूला दिखाता है कि सही योजना और नियमित निवेश से करोड़पति बनना बिल्कुल मुमकिन है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
लखनऊ शहर से आने वाली रिचा त्रिपाठी ने नोएडा में अपनी अलग पहचान बनाई है। रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत में सीनियर कॉपी एडीटर हैं। रिचा 7 साल से मीडि...और देखें

LG Electronics IPO: जेब में पैसा रखें तैयार, अक्टूबर में आ रहा है 2025 का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू

ITR 2025: कैसे चेक करें आपने इनकम टैक्स रिटर्न सही फाइल किया या नहीं?

सोने का भाव आज का 8 सितंबर 2025: आज सुबह क्या है सोना-चांदी के रेट, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

GST Reform: स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने वाला जीएसटी सुधार लागू

No Cost EMI : कैसे काम करता है ये ऑफर, क्या सच में बचते हैं पैसे?
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited