Budget 2024: आजादी से पहले और बाद भारत का पहला बजट कब और किसने किया था पेश

भारत का पहला बजट कब और किसने पेश किया था
Budget 2024, (भारत का पहला बजट कब और किसने पेश किया): बजट किसी भी देश का आर्थिक लेखा-जोखा होता है। जो आय और व्यय से जुड़ा होता है। भारत में हर साल एक फरवरी को बजट पेश किया जाता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 01 फरवरी 2024 को लगातार छठी बार बजट पेश करेंगी। भारत में पहली बार बजट 07 अप्रैल 1860 को पेश किया गया था। उस समय देश अंग्रेजों के हाथों गुलाम था। तब स्कॉटिश अर्थशास्त्री और ईस्ट इंडिया कंपनी के नेता जेम्स विल्सन ने भारत का पहला बजट ब्रिटिश क्राउन के सामने पेश किया था। 15 अगस्त 1947 को देश के आजाद होने के बाद अंतरिम सरकार बनी। तत्कालीन सरकार में वित्तमंत्री आरके षण्मुखम चेट्टी (R. K. Shanmukham Chetty) थे। उन्होंने आजाद भारत का पहला बजट 26 नवंबर 1947 को पेश किया था। तब हर साल फरवरी के आखिरी सप्ताह में बजट पेश किया जाने लगा।
बजट से जुड़ी कई रोचक बातें हैं। साल 1955 तक केवल अंग्रेजी में पेश किया जाता था। इसके बाद से कांग्रेस सरकार ने बजट को हिंदी और अंग्रेजी दोनो भाषा में छपना शुरू कर दिया। कोरोना महामारी के दौरान बजट 2021-22 को पहली बार पेपरलेस मोड में संसद में पेश किया गया। वर्ष 2016 तक आम बजट और रेलवे बजट को अलग-अलग पेश किया जाता था। लेकिन मोदी सरकार ने वर्ष 2017 से दोनों बजट को मिला दिया। अब दोनों बजट एक साथ पेश किया जाता है। अरुण जेटली ने 2017 में बजट भाषण 1 फरवरी को पेश किया और तब से हर साल 1 फरवरी को बजट पेश किया जाने लगा। इससे पहले बजट फरवरी की आखिरी तारीख 28 या 29 फरवरी को पेश किया जाता था।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी बजट पेश करने वाली पहली महिला थी। सबसे अधिक बार पूर्व पीएम मोरारजी देसाई बजट पेश किया। उन्होंने 10 बजट पेश किया। मोरारजी देसाई के बाद इस मामले में दूसरा नाम पी चिदंबरम, तीसरा नाम प्रणब मुखर्जी और यशवंत सिन्हा और चौथा नाम मनमोहन सिंह का आता है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
रामानुज सिंह टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क के इंचार्ज हैं। यहां वे असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। वो बिहार के खगड़िया जिले के र...और देखें

LG Electronics IPO: जेब में पैसा रखें तैयार, अक्टूबर में आ रहा है 2025 का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू

ITR 2025: कैसे चेक करें आपने इनकम टैक्स रिटर्न सही फाइल किया या नहीं?

सोने का भाव आज का 8 सितंबर 2025: आज सुबह क्या है सोना-चांदी के रेट, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

GST Reform: स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने वाला जीएसटी सुधार लागू

No Cost EMI : कैसे काम करता है ये ऑफर, क्या सच में बचते हैं पैसे?
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited