New Tax Regime Changes: बदल गई नई टैक्स व्यवस्था, तब और अब में क्या अंतर, कितना होगा फायदा

New Tax Regime Changes: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नई टैक्स व्यवस्था में टैक्स छूट के साथ इनकम टैक्स स्लैब में बदलावों की बजट 2025 में घोषणा की। वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश करते हुए उन्होंने 12 लाख रुपये तक की सालाना आय को पूरी तरह से टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा की। इससे 80 हजार रुपये की बचत होगी। वहीं 18 लाख रुपये सालाना आय पर 70 हजार रुपये की बचत होगी। यहां जानिए नए टैक्स स्लैब और पुराने टैक्स स्लैब में क्या अंतर है। नई टैक्स व्यवस्था (New Tax Regime) के तहत संशोधित स्लैब इस प्रकार है:-
New Tax Regime Changes (2025): नई टैक्स व्यवस्था के तहत नया इनकम टैक्स स्लैब दर
टैक्स छूट सीमा | टैक्स दर (% में) |
4,00,000 रुपये तक | कोई टैक्स नहीं |
4,00,001 से 8,00,000 रुपये तक | 5% |
8,00,001 से 12,00,000 रुपये तक | 10% |
12,00,001 से 16,00,000 रुपये तक | 15% |
16,00,001 से 20,00,000 रुपये तक | 20% |
20,00,001 से 24,00,000 रुपये | 25% |
24,00,001 से अधिक आय पर | 30% |
टैक्स छूट सीमा | टैक्स दर (% में) |
3,00,000 रुपये तक | कोई टैक्स नहीं |
3,00,001 से 6,00,000 रुपये तक | 5% |
6,00,001 से 9,00,000 रुपये तक | 10% |
9,00,001 से 12,00,000 रुपये तक | 15% |
12,00,001 से 15,00,000 रुपये तक | 20% |
15,00,001 रुपये से अधिक आय पर | 30% |
लोगों के हाथों में आएगा अधिक पैसा
इनकम टैक्स स्लैब में किए गए सुधार पर बैंकबाजार डॉट कॉम के सीईओ आदिल शेट्टी ने कहा कि बजट में पेश किए गए इनकम टैक्स सुधार पिछले दशक के सबसे बड़े सुधारों में से हैं। राजकोषीय घाटे से समझौता किए बिना लोगों के हाथों में अधिक पैसा देने के लिए आसान और तर्कसंगत बनाया गया है। सबसे महत्वपूर्ण बदलाव महंगाई दर के अनुरूप टैक्स स्लैब में संशोधन रहा है। यह पिछले कई वर्षों से टैक्सपेयर्स की एक लंबे समय से चली आ रही मांग रही है।
इतने रुपये की होगी बचत
महंगाई दर के लिए स्लैब समायोजित करने के साथ अपडेट किए गए टैक्स सुधारों में 30% टैक्स की दर अब 24 लाख से ऊपर लागू है, जो शुरुआती 15 लाख रुपये से अधिक है। 30% स्लैब में यह बदलाव 60% समायोजन को दर्शाता है। प्रस्तावित 2025 टैक्स व्यवस्था के तहत, सालाना 25 लाख रुपये कमाने वाला व्यक्ति कुल टैक्स में 3.43 लाख रुपये का भुगतान करेगा, जबकि 2024 व्यवस्था के तहत 4.57 लाख रुपये का भुगतान करना होगा। इसका मतलब है कि हाथ में 5% अधिक पैसा होगा और करीब 9,500 की मासिक बचत होगी।
दौड़ेगी अर्थव्यवस्था!
टैक्सपेयर्स के लिए एक बड़ी राहत। इनकम टैक्स के सरल बनाने का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था और यह अर्थव्यवस्था में लोगों के विश्वास को फिर से पुष्ट करने में एक लंबा रास्ता तय करेगा। हाथ में अधिक नकदी का मतलब खर्च में वृद्धि भी होगा, जो अधिक खपत को बढ़ावा देगा और बदले में आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
रामानुज सिंह टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क के इंचार्ज हैं। यहां वे असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। वो बिहार के खगड़िया जिले के र...और देखें

LG Electronics IPO: जेब में पैसा रखें तैयार, अक्टूबर में आ रहा है 2025 का सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू

ITR 2025: कैसे चेक करें आपने इनकम टैक्स रिटर्न सही फाइल किया या नहीं?

सोने का भाव आज का 8 सितंबर 2025: आज सुबह क्या है सोना-चांदी के रेट, जानें 24K, 22K, 18K, 14K सोने के दाम

GST Reform: स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने वाला जीएसटी सुधार लागू

No Cost EMI : कैसे काम करता है ये ऑफर, क्या सच में बचते हैं पैसे?
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited