दिल्ली में कहां है जहांपनाह, जानें 700 साल पुरानी बिल्डिंग, जिसमें कभी पूरा गांव बस गया था

700 सालों का इतिहास है जहांपनाह में
दिल्ली का कण-कण में इतिहास है। मध्य काल की बात करें या आधुनिक इतिहास की, दिल्ली हमेशा से ही सत्ता का केंद्र रही है। सत्ता का केंद्र होने के कारण यहां पर कई राजवंशों ने राज किया। अपने शासन के दौरान उन्होंने दिल्ली में कई तरह के निर्माण करवाए, जो आज पुरातात्विक दृष्टि से बहुत ही अहम हैं। हालांकि, कुछ ऐसे निर्माण का रखरखाव नहीं होने के कारण वह बर्बाद हो चुके हैं, जबकि कुछ सदियों बाद भी जस के तस खड़े हैं। घुमक्कड़ी में आज हम देखने चलेंगे लगभग 700 साल पुरानी एक बिल्डिंग को जिसे जहांपनाह कहा जाता है। तो फिर देर किस बात की, चलिए दिल्ली के इतिहास में गुम जहांपनाह को तलाशते हैं और उसकी खास बातों से आपको रूबरू कराते हैं -
नाम क्या है जहांपनाह?
ये प्रश्न ही उत्तर है। क्योंकि इस जगह का नाम ही जहांपनाह है। इसे बेगमपुर मस्जिद (Begumpur Mosque) के नाम से भी जाना जाता है। इस बिल्डिंग को जहांपनाह की जामी मस्जिद (Jam'i Masjid of Jahanpanah) भी कहा जाता है। पूर्व में यह एक जुमा मस्जिद थी, जिसमें हर शुक्रवार को नमाज होती थी। हालांकि, अब इसके कुछ हिस्से खंडहर हो गए हैं।
ये भी पढ़ें - दिल्ली से डल की दूरियां होंगी कम, श्रीनगर तक बनेगा ऑल वेदर कॉरिडोर; जम्मू जाने की मजबूरी होगी खत्म
कब और किसने बनाई बेगमपुर मस्जिद
बेगमपुर मस्जिद को दिल्ली सल्तनत के तुगलक राजवंश के समय साल 1343 में बनाई गई थी। इस मस्जिद तको दिल्ली सल्तनत के केंद्र में बनाया गया था। जहांपनाह नाम से मशहूर यह बिल्डिंग पूर्व में एक विशाल मस्जिद थी जो 94x90 मीटर यानी 307X295 फीट में फैली है। जहांपनाह का मतलब ही धरती का केंद्र होता है। इस गांव को साल 1327 में मोहम्मद बिन तुगलक ने बसाया था। बाहरी आक्रमणकारियों से बचाने के लिए तुगलक ने दिल्ली में शहर बसाया। इस शहर के कुल 13 गेट हैं और कई स्मारक भी हैं, जो तुलगक वंश ने बनाई थीं।
इस बिल्डिंग के बारे में एक मान्यता यह भी है कि इसे फिरोज शाह तुगलक (1351-1388) के प्रधानमंत्री खान जाहां जुनानशाह ने बनाया था। उसने कुल सात मस्जिदें बनाई थीं। आश्चर्य की बात है कि एक मोरक्कन मुस्लिम विद्वान इब्न-बतूता, जिसने इतिहास में किसी भी अन्य खोजकर्ता से अधिक यात्राएं कीं, उसने अपने यात्रा वृतांतों में बेगमपुर मस्जिद का कोई जिक्र नहीं किया। बता दें कि इब्न बतूता साल 1333 से 1341 तक भारत में था।
मस्जिद के अंदर बस गया गांव
20वीं सदी के शुरुआती वर्षों में कई दशकों तक मस्जिद के रूप में इस्तेमाल होने के बाद यहां एक गांव बस गया। हालांकि, बाद में इसे साफ करने और जीर्णोद्धार का काम भी शुरू हुआ। साल 1902 में एक अंग्रेज हर्बर्ट चार्ल्स फांशवे ने बेगमपुर मस्जिद के बारे में लिखा है। उन्होंने लिखा यह जहां खान की बनाई बहुत शानदार मस्जिद है और यहां जरूर जाना चाहिए। उन्होंने लिखा कुछ ग्रामीणों ने इस मस्जिद को अपना घर बना लिया है। साथ ही उन्होंने इसे शाहजहां की जामा मस्जिद के बाद दिल्ली की सबसे बड़ी मस्जिद करार दिया। 1947 में देश के आजाद होने के बाद पाकिस्तान से आए शरणार्थी भी लंबे समय तक इस मस्जिद के अंदर रहे। जिन्हें बाद में कहीं और बसाया गया।
ये भी पढ़ें - अमृतसर का नाम कैसे पड़ा, जानें इसका इतिहास और क्यों कुछ लोग कहते हैं अंबरसर
कहां है जहांपनाह?
जहांपनाह यानी बेगमपुर मस्जिद दिल्ली के शहरीकृत गांव बेगममुर में है। बेगमपुर मस्जिद या जहांपनाह दक्षिण दिल्ली में मालवीय नगर में अधचीनी और हौज खास के पास है। यह श्री औरबिंदो लेन, माता मंदिर के पास मौजूद है। आज भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (Archaeological Survey of India) इस राष्ट्रीय महत्व के धरोहर की देखरेख करता है।
कैसे पहुंचें यहां
जहांपनाह को देखने का मन है तो यह दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में मौजूद है। जहां के लिए दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से डीटीसी की बसें मिल जाती हैं। आप अपनी कार, टैक्सी या ऑटो से भी यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। अगर मेट्रो से आने का मन बना रहे हैं तो यहां आने के लिए आपको नजदीकी मेट्रो स्टेशन हौज खास पड़ेगा। मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन से भी यहां आसानी से पहुंचा जा सकता है। हौज खास किला और विजय मंडल भी यहां पास में ही है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
साल 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। शुरुआत में हिंदुस्तान, अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे अखबारों में फ्रीलांस करने के बाद स्थानीय अखबारों और मै...और देखें

संत प्रेमानंद के प्रति दीवानगी, साइकिल से 400 किलोमीटर का सफर: बच्चे ने टाइम्स नाउ नवभारत पर बयां की पूरी कहानी

Aaj ka Mausam 27 August 2025 LIVE: दिल्ली-एनसीआर में आज सताएगी उमस, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट

कटक रेलवे स्टेशन पर गिरा निर्माणाधीन छत का हिस्सा, यात्रियों में मचा हड़कंप; ट्रेन सेवाओं में देरी

Patna: स्कूल बाथरूम में छात्रा के शरीर में लगी आग, इलाज के दौरान मौत; गुस्साए लोगों ने दरोगा और महिला टीचर पर किया हमला

राजस्थान में लूणी नदी में बही कार, मां और 2 बेटियों की मौत, 3 लापता; सर्च ऑपरेशन जारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited