दिल्ली का मौसम 1-September-2025: दिल्ली में आज फिर आएगी बारिश, येलो अलर्ट जारी, बाढ़ का भी मंडरा रहा खतरा; जानें आज के मौसम का पूर्वानुमान

दिल्ली में आज फिर बारिश के दिख रहे आसार
Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1-September-2025: दिल्ली NCR में अगले दो दिनों के भीतर भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली NCR के साथ साथ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि राजधानी में एक साथ तीन प्रमुख मौसमी सिस्टम एक्टिव हैं। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण एक्टिव होने के साथ मानसून ट्रफ लाइन भी दिल्ली से होकर गुजर रही है, जिससे यह बारिश की स्थिति बन रही है।
कल सामान्य से कम रहा पारा
रविवार को दिल्ली में हल्की बारिश और बूंदाबांदी दर्ज की गई, जिससे तापमान में गिरावट आई। सफदरजंग ऑबजर्वेट्री में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमशः 2.4 और 2 डिग्री कम रहा।
यहां देखें- आपके शहर के मौसम की पल-पल की लाइव अपडेट
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम
आज, सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के लोधी रोड और अन्य क्षेत्रों में बूंदाबांदी के बाद सोमवार को भी मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसे देखते हुए पूरे शहर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें- आज कैसा रहने वाला है यूपी का मौसम, कहां कितनी होगी बारिश
यमुना फिर खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज से रविवार को छोड़े गए पानी के चलते यमुना में जलस्तर बढ़ा है। रविवार सुबह 7 बजे यमुना का जलस्तर पुराने रेलवे पुल के पास 205.44 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से अधिक है। हालांकि शाम तक जलस्तर में थोड़ी गिरावट देखी गई, लेकिन सोमवार सुबह एक बार फिर नदी खतरे के स्तर को पार कर गई।
रविवार शाम 6 बजे हथिनी कुंड बैराज से 63,094 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जो सोमवार शाम तक दिल्ली पहुंचेगा। सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग का कहना है कि इससे यमुना का जलस्तर और अधिक बढ़ सकता है और निचले इलाकों में बाढ़ की आशंका बनी हुई है।
AQI संतोषजनक
बारिश और अनुकूल मौसमीय परिस्थितियों के चलते दिल्ली की हवा भी साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, रविवार को दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 79 रिकॉर्ड किया गया, जो कि 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है। आने वाले दो दिनों तक हवा की गुणवत्ता इसी स्तर पर बनी रह सकती है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
निशांत तिवारी टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में सिटी डेस्क से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में शुरुआती पड़ाव पर हैं, लेकिन समाजशास्त्रीय दृष्टिकोण ...और देखें

Himachal Landslide: मंडी के सुंदरनगर में लैंडस्लाइड में दबे दो घर, 6 लोगों के शव बरामद; सर्च ऑपरेशन जारी

Noida Fire: मारुति सुजुकी के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, छह से ज्यादा कारें जलकर राख, 8 गाड़ियों ने पाया काबू

Amethi Accident: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार की ट्रक से भिड़ंत, 3 लोगों की मौत

नासिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध विस्फोटक की बड़ी खेप बरामद कर 7 लोगों को धर दबोचा

Aaj ka Mausam 03 September 2025 LIVE: पहाड़ी राज्यों में कहर बनकर बरस रहे बादल, दिल्ली-नोएडा में बाढ़ का खतरा; जानें आज किन शहरों में बारिश का अलर्ट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited