दिल्ली में दुर्गा पूजा की भव्य तैयारियां शुरू; पश्चिम बंगाल की संस्कृति से सजेंगे राजधानी के पंडाल

दिल्ली में दुर्गा पूजा की तैयारियां (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)
Delhi Durga Puja 2025: दिल्ली में दुर्गा पूजा की तैयारियां इस बार पूरे जोश और उत्साह के साथ चल रही हैं। शहर भर के पंडाल खास थीम पर आधारित होंगे, जिनमें कला, संस्कृति और परंपरा की खूबसूरत झलक देखने को मिलेगी। इस वर्ष मध्य दिल्ली में लगने वाला एक प्रमुख दुर्गा पूजा पंडाल पश्चिम बंगाल की पारंपरिक 'जात्रा' नाट्य शैली और दक्षिणेश्वरी काली मंदिर की भव्यता पर आधारित होगा। यह पंडाल बंगाल की लोक कला और सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगा।
आरामबाग दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अभिजीत के. बोस और इंदर अनिल सरकार ने जानकारी दी कि पंडाल में जात्रा नाटकों में इस्तेमाल होने वाली ऐतिहासिक वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मां दुर्गा की प्रतिमा फरीदाबाद में, पश्चिम बंगाल से आए कुशल कारीगरों द्वारा तैयार की जा रही है, जबकि सजावट का अधिकांश सामान कोलकाता से मंगवाया गया है।
मिंटो रोड पूजा समिति के सचिव सुखेदु शेखर ने बताया कि उनका पंडाल कोलकाता स्थित दक्षिणेश्वरी काली मंदिर की वास्तुकला से प्रेरित होगा। इसकी सजावट में मंदिर की हर बारीकी का विशेष ध्यान रखा गया है। इसके लिए बंगाल से विशेष कारीगर बुलाए गए हैं, जो मिट्टी, बांस और पारंपरिक सामग्री से पंडाल को भव्य रूप दे रहे हैं।
श्रद्धालुओं के लिए पंडाल में महलों जैसे सजाए गए गलियारे तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रंग भरने के लिए कलाकारों को कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और गुरुग्राम से आमंत्रित किया गया है। इस तरह, दिल्ली के लोग मां दुर्गा की भक्ति में डूबने के साथ-साथ पश्चिम बंगाल की समृद्ध संस्कृति, कला और परंपरा से भी रूबरू हो सकेंगे।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। दिल्ली (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
निलेश द्विवेदी वर्तमान में टाइम्स नाऊ नवभारत की सिटी टीम में 17 अप्रैल 2025 से बतौर ट्रेनी कॉपी एडिटर जिम्मेदारी निभाते हैं। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज...और देखें

Aaj ka Mausam 13 September 2025 LIVE: बिहार में बारिश का अलर्ट, राजस्थान में गिरा पारा; जानें दिल्ली,लखनऊ, पटना, जयपुर... का मौसम

Delhi: शालीमार बाग के मैक्स अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी; पुलिस और दमकल विभाग मौके पर तैनात, जांच जारी

मथुरा में अवैध हथियारों के गढ़ का भंडाफोड़; देसी पिस्टल के साथ कच्चा माल जब्त, दिल्ली पुलिस को मिली कामयाबी

दिल्ली: हिंदुस्तानी दवाखाने पर लगाया 'आयुष्मान आरोग्य मंदिर' का बोर्ड, खड़ा हुआ विवाद

अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और सफाई अभियान पर MCD लेगा एक्शन; नगर निगम की बैठक में FIR के निर्देश
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited