जयपुर

बीकानेर-जोधपुर से दिल्ली के लिए चलेंगी वंदे भारत ट्रेनें, जानें टाइमिंग और रूट

उत्तर पश्चिम रेलवे जल्द ही बीकानेर-दिल्ली और जोधपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवाएं शुरू करने जा रहा है। ये ट्रेनें मिड सितंबर में शुरू हो सकती हैं। इन ट्रेनों में यात्री सुबह रवाना होकर शाम तक लौट सकेंगे। बीकानेर वंदे भारत ट्रेन सुबह 5:45 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो सकती है।

FollowGoogleNewsIcon

अगर आप राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर में रहते हैं या वहां आना-जाना लगा रहा है तो आपके लिए खुशखबरी है। क्योंकि उत्तर पश्चिम रेलवे (NWR) ने खास आप जैसे यात्रियों के लिए बीकानेर और जोधपुर से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन की सेवाएं शुरू करने का ऐलान किया है। जी हां NWR ने अपने यात्रियों के लिए इस बड़ी सौगात का ऐलान किया है।

वंदे भारत ट्रेन की फाइल फोटो (PTI)

इन दोनों शहरों से वंदे भारत की सेवाएं शुरू होने के बाद बीकानेर और जोधपुर के लोगों का राजधानी दिल्ली तक एक ही दिन में आना-जाना आसान होगा। बीकानेर-दिल्ली और जोधपुर-दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन सेवाएं सितंबर के मध्य से शुरू होने की संभावना है।

बीकानेर-दिल्ली वंदे भारत की टाइमिंग

बीकानेर से दिल्ली के चलिए चलने वाली वंदे भारत सुबह 5:45 बजे बीकानेर से रवाना होगी। रास्ते में यह ट्रेन रतनगढ़, चुरू और रेवाड़ी स्टेशन पर रुकेगी। बताया जा रहा है कि ट्रेन सुबह 11:50 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। ट्रेन की वापसी भी उसी दिन होगी। वापसी में यह ट्रेन दिल्ली कैंट से शाम 4:45 बजे चलकर रात 11 बजे तक बीकानेर पहुंचेगी।

End Of Feed