शहर

कल का मौसम 3 September 2025: बादलों की भड़ास पूरी हुई नहीं, अभी और बरसेंगे और सूरज को गर्मी दिखाने का मौका भी नहीं देंगे

Kal Ka Mausam, 3 September 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: सितंबर की शुरुआत भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की आशंकाओं के साथ हुई है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र ने पूरे देश के मौसम को प्रभावित कर दिया है। आने वाले दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के साथ ही समूचे उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और उत्तर-पूर्व भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
Kal ka Mausam 3 September 2025.

कल का मौसम कैसा रहेगा?

Kal ka Mausam: उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी इलाकों से लेकर राजस्थान, छत्तीसगढ़, असम, तेलंगाना और कर्नाटक तक बारिश का दौर जारी है। लगातार बारिश से जहां गर्मी लंबी छुट्टी पर चली गई है, वहीं लोगों की परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ गई हैं। लगातार होती भारी बारिश से लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं। नदी-नाले उफान पर हैं और खेत व उनमें लगी फसल बाढ़ के पानी में डूबी हुई है। आज आर कल छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है।

आज का मौसम

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पीओके में गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में अलग अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। असम, मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

कल का मौसम

सितंबर का महीना शुरू होते ही देश के कई हिस्सों में मौसम ने जबरदस्त करवट ले ली है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बना है, जिसके अगले 24 घंटों में और गहरा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस सिस्टम के सक्रिय होते ही पूरे उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो चुका है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम जारी रहने वाला है।

ये भी पढ़ें - La Niña की वापसी: भारत के मानसून और सर्दियों पर क्या होगा असर?

उत्तर-पश्चिमी भारत में मूसलाधार बारिश जारी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर-पश्चिमी भारत में अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। खासतौर पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज यानी मंगलवार 2 सितंबर को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (21 सेमी या उससे ज्यादा) दर्ज होने की संभावना है। उत्तराखंड में 2 से 8 सितंबर तक बारिश का सिलसिला नहीं थमेगा। उधर हिमाचल प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कल यानी बुधवार 3 सितंबर को भारी बारिश के आसार हैं। हरियाणा, चंडीगढ़ और पूर्वी राजस्थान में 2 से 6 सितंबर तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में आज और कल, जबकि पश्चिमी राजस्थान में 4 से 6 सितंबर तक बारिश का दौर चलेगा।

पश्चिमी भारत में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है

पश्चिमी भारत के महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात में भी अब तक मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। 2 से 5 सितंबर तक कोकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जतायी गई है। मौसम विभाग ने गुजरात के कई हिस्सों के लिए विशेष तौर पर चेतावनी जारी की है। गुजरात क्षेत्र में 4 से 6 सितंबर तक और सौराष्ट्र-कच्छ में 6 और 7 सितंबर को अत्यधिक भारी वर्षा हो सकती है। इन इलाकों में बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बरसात की संभावना भी है।

ये भी पढ़ें - कुल्लू में फिर हुआ Landslide: निर्माणाधीन बिल्डिंग पल भर में खाई में समाया, देखें डरावना Video

पूर्वी और मध्य भारत में बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका

पूर्वी और मध्य भारत में भी बारिश का कहर अभी जारी रहेगा। आज मंगलवार 2 सितंबर को छत्तीसगढ़ और ओडिशा में कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, विदर्भ और झारखंड में भी कई जगहों पर अगले कुछ दिनों तक मूसलाधार बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में कल बुधवार 3 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में 2 से 4 सितंबर के बीच लगातार भारी बारिश हो सकती है। विदर्भ में भी 2 और 3 सितंबर को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

नॉर्थ-ईस्ट में भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

उत्तर-पूर्वी भारत भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। 2 से 7 सितंबर तक असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं अरुणाचल प्रदेश में 4 और 7 सितंबर को भारी वर्षा हो सकती है। यहां गरज-चमक और बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।

ये भी पढ़ें - यमुना में बाढ़ से मुसीबत में दिल्ली के किसान; खेत जलमग्न, फल-सब्जियों की फसलें बर्बाद

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा कल का मौसम

दक्षिण भारत के तटीय और आंतरिक इलाकों में भी बारिश का सिलसिला अभी जारी रहेगा। 2 से 4 सितंबर तक केरल, माहे, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में भी 2 सितंबर को तेज बारिश हो सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Digpal Singh author

साल 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। शुरुआत में हिंदुस्तान, अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे अखबारों में फ्रीलांस करने के बाद स्थानीय अखबारों और मै...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited