143 साल पहले एक अंग्रेज लेफ्टिनेंट गवर्नर के स्वागत के लिए बना था यह सबसे ऊंचा घंटाघर

1881 में बना था यह घंटाघर
हमारा देश लंबे समय तक गुलाम रहा है। अंग्रेजों ने भारत को लूटकर अपना खजाना खूब भरा। इसके साथ ही अंग्रेजों ने भारत को कई चीजें भी दीं, जो आ भी मौजूद हैं। ऐसा ही एक चीज है क्लॉक टावर यानी घंटाघर। अंग्रेजों के समय पर ही देश के अलग-अलग हिस्सों में घंटाघर बनवाए गए। लेकिन आज कहानी देश के सबसे ऊंचे घंटाघर की, जिसे एक अंग्रेज लेफ्टिनेंट गवर्नर के स्वागत के लिए नवाब ने बनवाया था। चलिए जानते हैं इसकी पूरी कहानी -
कहां है यह घंटाघरअब तक तो आप समझ ही गए होंगे कि हम लखनऊ में मौजूद हुसैनाबाद क्लॉक टावर (Hussainabad Clock Tower) यानी घंटाघर की बात कर रहे हैं। इस क्लॉक टावर को साल 1881 में मशहूर रूम दरवाजा के पास बनवाया गया था। यह लखनऊ में गोमती नगर के पास है और यहां पास में ही गुलाब वाटिका भी है। किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज भी यहां से काफी नजदीक है।
ये भी पढ़ें - बोला तो कई बार होगा, आज दिल्ली, नई दिल्ली, NCR और NCT में फर्क भी जान लें
किसने और क्यों बनवाया घंटाघरलखनऊ के इस घंटाघर को नवाब नासिर-उद्दीन हैदर (Nawab Nasir-ud-din Haider) ने 1881 में बनवाया था। यह अद्भुत कलाकारी का नमूना है। इस टावर को युनाइटेड प्रोविंस ऑफ अवध के पहले लेफ्टिनेंट गवर्नर (First Lieutenant Governor of United Province of Avadh) सर जॉर्ज कूपर (Sir George Couper) के आगमन पर उनके स्वागत के लिए बनवाया गया था।
यह टावर अंग्रेजी वास्तुकला का बहुत ही शानदार उदाहरण है। इसमें विक्टोरियन और गॉथिक स्थापत्य कला का इस्तेमाल किया गया है। आज के लखनऊ के बीच में मौजूद यह टावर अपने इतिहास और ऐतिहासिक वास्तुकला को समेटे हुए है। जब कभी भी लखनऊ आना हो तो यहां जरूर जाएं।
ये भी पढ़ें - आर्थिक राजधानी और IT कैपिटल आएंगे करीब, बनेगा दूसरा सबसे लंबा Expressway
घंटाघर की ऊंचाईउत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों का शहर कहे जाने वाले लखनऊ की पहचान माने जाने वाले इस घंटाघर की ऊंचाई 67 मीटर यानी 221 फीट है। इस तरह से यह देश का सबसे ऊंचा घंटाघर है। लखनऊ के इस टूरिस्ट अट्रैक्शन यानी घंटाघर के घंटे को बनाने में दुर्लभ सामग्री गनमेटल (Gunmetal) का इस्तेमाल किया गया है।
ये भी पढ़ें - जानिए दिल्ली में कहां है चोर मीनार और इसके 225 छिद्रों का डरा देना वाला इतिहास
ऐसी है घंटाघर की घड़ीगौथिक-विक्टोरियन स्टाइल के इस क्लॉक टावर की घड़ी के पुर्जे गनमेटल से बने हैं। इसमें एक 14 फीट का लंबा पेंडुलम है। इसके अलावा इसकी घड़ी भी 12 पंखुड़ियों वाले फूल के आकार की बनी है। 1881 में जब इस क्लॉक टावर को बनाया गया था तो उस समय इसको बनाने में 1.75 लाख रुपये की लागत आयी थी।
लंदन के बिग बेन क्लॉक टावर की नकलनवाबों के शहर में इस घंटाघर को लंदन के बिग बेन क्लॉक टावर (BIG BEN Clock Tower) की तर्ज पर बनाया गया है। यही कारण है कि हुसैनाबाद के इस घंटाघर को गौथिक और विक्टोरियन स्टाइल में डिजाइन किया गया है।
ये भी पढ़ें - हमेशा कैंप्टी फॉल ही क्यों जाना, आपकी दिल्ली में भी है Waterfall; कभी यहां भी समय बिताएं
27 साल बंद रहने के बाद फिर चली घड़ीसाल 2010 से पहले लखनऊ के इस घंटाघर की घड़ी पिछले 27 साल से बंद पड़ी थी। जिला प्रशासन ने साल 2010 में इसकी घड़ी को बदलने का निर्णय लिया। हालांकि, कैप्टन परितोष चौहान और अखिलेश अग्रवाल ने प्रशासन के सामने घड़ी की मरम्मत करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने तीन साल तक इस पर का किया और क्लॉक टावर की घड़ी को ठीक कर दिया। इसके लिए उन्होंने कोई फीस नहीं ली और नवाबों के शहर के आकर्षण को लगभग तीन दशक बाद वापस लौटा दिया।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। लखनऊ (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
साल 2006 से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। शुरुआत में हिंदुस्तान, अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे अखबारों में फ्रीलांस करने के बाद स्थानीय अखबारों और मै...और देखें

1 September 2025: राजस्थान में आज भी बरसेंगे बादल, कई जिलों के लिए जारी हुए अलर्ट; जानें आज के मौसम का पूर्वानुमान

आज का मौसम, 1 September 2025 IMD Weather Forecast LIVE: हिमाचल में फ्लैश फ्लड का अलर्ट, यूपी में आज होगी भारी बारिश; जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में कमजोर पड़ा मानसून, छिटपुट बारिश से नहीं मिल रही उमस से राहत; आज 26 जिलों में अलर्ट जारी

दिल्ली का मौसम 1-September-2025: दिल्ली में आज फिर आएगी बारिश, येलो अलर्ट जारी, बाढ़ का भी मंडरा रहा खतरा; जानें आज के मौसम का पूर्वानुमान

UP Weather: सितंबर के पहले दिन तेज बारिश से भीगेगा यूपी, आज 65 जिलों में जारी अलर्ट; बिजली गिरने का भी खतरा बरकरार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited