मुंबई

Mumbai Rain Alert: मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ होगी झमाझम बारिश

Mumbai Rain: मुंबई में बीते दिन से भारी बारिश हो रही है। आज सुबह भले ही बारिश की तीव्रता कम थी, लेकिन आईएमडी ने शहर में मुंबई और उपनगरों में भारी बारिश से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान शहर में तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
Mumbai Rain

मुंबई में बारिश का अलर्ट (फोटो - Canva)

Mumbai Weather Rain: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बीते कई दिनों से झमाझम बारिश का दौर जारी है। आज भी मौसम विभाग मुंबई और उपनगरों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मुंबई में हुई बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भरा हुआ हुआ है। सड़कें जलमग्न हो गई है। लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत तो मिली है, लेकिन जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

भारी बारिश के कारण लोकल ट्रेनें देर से चली

नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि रात भर हुई भारी बारिश के बाद रविवार सुबह बारिश की तीव्रता कम हो गई। हल्की बारिश और कभी-कभी तेज बौछारें पड़ीं। मध्य रेलवे मार्ग पर लोकल ट्रेन थोड़ी देरी से चल रही थीं, लेकिन अधिकारियों ने देरी का कोई कारण नहीं बताया। अधिकारियों के अनुसार, बेस्ट (बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट) बस सेवा के रूट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

मुंबई के साथ रायगढ़ और पालघर में बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने रविवार को मुंबई और पड़ोसी ठाणे, रायगढ़ और पालघर जिलों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताते हुए ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है। विभाग ने कहा कि कभी-कभी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

(इनपुट - भाषा)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। मुंबई (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

varsha kushwaha author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रही हैं। नवंबर 2023 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। वह इंफ्रा, डेवलप...और देखें

End of Article

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited